return to news
  1. EPF Interest Rate History: कभी कर्मचारियों को PF पर मिलता था 12% तक ब्याज, चेक करें 1952 से 2025 तक की पूरी हिस्ट्री

पर्सनल फाइनेंस

EPF Interest Rate History: कभी कर्मचारियों को PF पर मिलता था 12% तक ब्याज, चेक करें 1952 से 2025 तक की पूरी हिस्ट्री

Upstox

4 min read | अपडेटेड February 28, 2025, 14:49 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

EPF Interest Rate: सरकार ने कर्मचारियों के लिए PF डिपॉजिट पर ब्याज दर को 8.25 फीसदी पर बरकरार रखा है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि एक ऐसा भी समय था जब कर्मचारियों को इस पर 12 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिलता था। यहां 1952 से 2025 तक की ब्याज दरों की पूरी हिस्ट्री दी गई है।

EPF Interest Rate History: सीबीटी के फैसले के बाद 2024-25 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा।

EPF Interest Rate History: सीबीटी के फैसले के बाद 2024-25 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा।

EPF Interest Rate History: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने PF डिपॉजिट पर ब्याद दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड (EPF) डिपॉजिट पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर को बरकरार रखने का फैसला किया गया है।

EPFO का यह निर्णय उम्मीद के मुताबिक है। पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि प्रोविडेंट फंड बॉडी वित्त वर्ष 2023-24 में दी जाने वाली 8.25% ब्याज दर को बरकरार रख सकता है।

इससे पहले कब बढ़ाई गई थी PF डिपॉजिट पर ब्याज दरें?

EPFO ने फरवरी 2024 में EPF पर ब्याज दर को 2022-23 में 8.15 फीसदी से मामूली रूप से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25 फीसदी कर दिया था। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 फीसदी ब्याज दर का फैसला सीबीटी ने मार्च 2021 में किया था।

सीबीटी के फैसले के बाद 2024-25 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। सरकार के अनुमोदन के बाद, 2024-25 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ के सात करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा की जाएगी।

कभी PF डिपॉजिट पर 12% तक मिलता था ब्याज

CBT ने PF डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों को 8.25% पर बरकरार रखा है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कर्मचारियों को इस पर 12 फीसदी तक का रिटर्न मिलता था।

EPFO की वेबसाइट के अनुसार, PF सब्सक्राइबर्स को पहले 12% तक ब्याज मिला है। EPFO की शुरुआत 1952-53 में हुई थी, जब इस पर 3% ब्याज मिलता था। 1990 के दशक में यह बढ़कर 12% तक पहुंच गया था।

EPF Interest Rate की पूरी हिस्ट्री

1977-78 के बाद से PF ब्याज दर कभी भी 8% से नीचे नहीं गई है। नीचे दिए गए चार्ट में 1952-53 से अब तक की ब्याज दरों की जानकारी दी गई है।

वर्षईपीएफ ब्याज दर (%)
1952-533.00
1953-543.00
1954-553.00
1955-563.50
1956-573.50
1957-583.75
1958-593.75
1959-603.75
1960-613.75
1961-623.75
1962-633.75
1963-644.00
1964-654.25
1965-664.50
1966-674.75
1967-685.00
1968-695.25
1969-705.50
1970-715.70
1971-725.80
1972-736.00
1973-746.00
1974-756.50
1975-767.00
1976-777.50
1977-788.00
1978-798.25 + 0.5% बोनस
1979-808.25
1980-818.25
1981-828.50
1982-838.75
1983-849.15
1984-859.90
1985-8610.15
1986-8711.00
1987-8811.50
1988-8911.80
1989-9012.00
1990-9112.00
1991-9212.00
1992-9312.00
1993-9412.00
1994-9512.00
1995-9612.00
1996-9712.00
1997-9812.00
1998-9912.00
1999-0012.00
2000-0112% (अप्रैल-जून, 2001) और 11% (जुलाई, 2001 से आगे)
2001-029.50
2002-039.50
2003-049.50
2004-059.50 (9% ब्याज दर + 0.5% स्वर्ण जयंती बोनस)
2005-068.50
2006-078.50
2007-088.50
2008-098.50
2009-108.50
2010-119.50
2011-128.25
2012-138.50
2013-148.75
2014-158.75
2015-168.80
2016-178.65
2017-188.55
2018-198.65
2019-208.50
2020-218.50
2021-228.10
2022-238.15
2023-248.25
2024-258.25

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख