return to news
  1. FD Interest Rates: वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD ब्याज दरों में बदलाव, यहां देखें 6 बैंकों के टॉप ऑफर

पर्सनल फाइनेंस

FD Interest Rates: वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD ब्याज दरों में बदलाव, यहां देखें 6 बैंकों के टॉप ऑफर

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 25, 2025, 03:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Fixed deposit interest rates: भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट को 0.25% घटाने के बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि बैंक भी अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें कम कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को सधी हुई आमदनी देते हैं फिक्स्ड डिपॉजिट, रिटायरमेंट के बाद चिंता कम।

वरिष्ठ नागरिकों को सधी हुई आमदनी देते हैं फिक्स्ड डिपॉजिट, रिटायरमेंट के बाद चिंता कम।

पिछले कुछ वक्त से स्टॉक मार्केट में तेजी से उतार-चढ़ाव के चलते, आम निवेशक सेविंग्स और निवेश के लिए सुरक्षित उत्पादों की ओर रुख कर रहे हैं। इनकी फेहरिस्त में सबसे ऊपर हैं बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट। FD आमतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के बीच में ज्यादा प्रिफर की जाती हैं। इससे उन्हें आमदनी का एक भरोसेमंद जरिया मिलता है और रिटायरमेंट के बाद जिंदगी आराम से चलती रहती है।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) ने हाल ही में रेपो रेट को 0.25% घटा दिया था। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि बैंक भी अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें कम कर सकते हैं। फरवरी, 2025 में कम से कम 6 बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों समेत दूसरे FD अकाउंट्स पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।

यहां एक नजर डालते हैं कुछ बैंकों में मिल रहे FD ऑफर्स पर-

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट

Ujjivan Small Finance Bank ने 1 फरवरी, 2025 से अपनी FD ब्याज दरें बदल दी हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक यहां ₹3 करोड़ से कम के वरिष्ठ नागरिकों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.25% से 8.75% ब्याज दर और सामान्य नागरिकों को 3.75% से 8.25% ब्याज दर लग रही है।

सबसे ज्यादा ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों को 18 महीने के डिपॉजिट पर 8.75% है। बैंक सभी ग्राहकों को 12-18 महीने के प्लैटिना फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.45% ब्याज दे रहा है।

DCB बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट

DCB बैंक 14 फरवरी, 2025 से 6 अलग-अग टेन्योर वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8% से ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक वरिष्ठ नागरिकों को 12 महीने से लेकर 12 महीने 10 दिन तक वाले डिपॉजिट्स पर 8.25% ब्याज दे रहा है।

वहीं, 19 महीने से लेकर 20 महीने तक के अकाउंट्स पर बैंक 8.55% ब्याज दर दे रहा है। इसके अलावा 500 दिन से 26 महीने और 26 महीने से 37 महीने तक वाले अकाउंट्स पर 8% ब्याज दर है।

DCB बैंक 37 महीने से 28 महीने के डिपॉजिट्स पर 8.35% और 61 महीनों के डिपॉजिट पर 8.15% ब्याज भी दे रहा है।

कर्नाटक बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट

Karnataka Bank 18 फरवरी, 2025 से ₹3 करोड़ से कम होने पर वरिष्ठ नागरिकों को 401 दिन के डिपॉजिट पर 8% और 1 से दो साल के डिपॉजिट पर 7.75% ब्याज दर दे रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट

Suryoday Small Finance Bank 1 फरवरी, 2025 से ही 1 साल से 3 साल के डिपॉजिट्स पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.75% ब्याज दे रहा है। वहीं,5 साल के डिपॉजिट्स पर 9.1% फिक्स्ड डिपॉजिट दिया जा रहा है। ये दरें भी ₹3 करोड़ से कम के डिपॉजिट्स पर लागू हैं।

सिटी यूनियन बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट

City Union Bank 10 फरवरी से 333 के डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज दे रहा है। इसके अलावा 334 से 400 दिनों के लिए वरिष्ठ नागरिकों के डिपॉजिट्स पर 7.25% का ब्याज है।

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट

Shivalik Small Finance Bank 18 फरवरी से 12 महीने एक दिन से लेकर 18 महीने तक के डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 9.05% ब्याज दर दे रहा है। इसके अलावा 18 महीने से लेकर 24 महीने तक के डिपॉजिट पर 8.8% और 24 महीने एक दिन से लेकर 36 दिन तक के डिपॉजिट पर 8% ब्याज दे रहा है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, इसे Upstox की ओर से निवेश की सलाह नहीं समझा जाना चाहिए।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख