return to news
  1. Budget 2026: FM सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट, लोकसभा स्पीकर ने कन्फर्म किया शेड्यूल

पर्सनल फाइनेंस

Budget 2026: FM सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट, लोकसभा स्पीकर ने कन्फर्म किया शेड्यूल

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 12, 2026, 14:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Budget 2026: बजट पेश करने की तारीख यानी 1 फरवरी 2026 इस बार रविवार को पड़ रहा है। ऐसे में यह कनफ्यूजन था कि बजट इस दिन पेश किया जाएगा या नहीं। हालांकि अब शेड्यूल में किसी भी संभावित बदलाव को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

Budget 2026

Budget 2026: बजट पेश करने की तारीख यानी 1 फरवरी 2026 इस बार रविवार को पड़ रहा है।

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट 1 फरवरी 2026 को ही पेश करेंगी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इसकी पुष्टि की है। बजट पेश करने की तारीख यानी 1 फरवरी 2026 इस बार रविवार को पड़ रहा है। ऐसे में यह कनफ्यूजन था कि बजट इस दिन पेश किया जाएगा या नहीं। हालांकि लोकसभा स्पीकर ने कहा है कि इस बार बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जाएगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शेड्यूल के अनुसार वित्त मंत्री इस दिन सरकार की आर्थिक नीतियों, राजकोषीय उपायों और प्राथमिकताओं का खाका पेश करेंगी। बजट के ऐलानों पर वित्तीय बाजारों की खास नजर रहेगी, क्योंकि इन्हीं से सरकार की आगे की नीतिगत दिशा, कैपेक्स प्लान और सुधारों से जुड़े संकेत मिलेंगे।

इससे पहले, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बजट सत्र के पूरे रोडमैप की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2026 के बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी 2026 से होगी और यह 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा, जिसके बाद संसद 9 मार्च 2026 को दोबारा बैठेगी। इस बीच के अवकाश में बजट प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

बजट सत्र, जो साल का पहला संसदीय सत्र होता है, की शुरुआत राष्ट्रपति के लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में दिए जाने वाले अभिभाषण से होगी। परंपरा के अनुसार, यह सत्र दो हिस्सों में आयोजित किया जाएगा, ताकि स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों की गहराई से जांच कर सकें।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख