return to news
  1. 8th Pay Commission के नाम पर नया WhatsApp स्कैम, सरकार ने जारी किया अलर्ट

पर्सनल फाइनेंस

8th Pay Commission के नाम पर नया WhatsApp स्कैम, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 18, 2026, 17:57 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Ministry of Home Affairs (MHA) ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाला Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और लगातार चेतावनियां जारी कर रहा है।

8th pay commission

8th pay commission: सरकार ने साफ कहा है कि वह कभी भी WhatsApp पर APK फाइल नहीं भेजती।

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स में उत्सुकता बढ़ी हुई है। इसी माहौल का फायदा उठाकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। वे WhatsApp पर ऐसे मैसेज भेज रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी, इसकी पूरी गणना तुरंत बताई जाएगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे फंसाते हैं ठग?

इन मैसेज में लोगों से कहा जाता है कि सैलरी कैलकुलेशन देखने के लिए एक APK फाइल डाउनलोड करनी होगी। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को डाउनलोड और इंस्टॉल करता है, ठगों को उसके मोबाइल फोन का एक्सेस मिल जाता है। इसके बाद वे मोबाइल में मौजूद बैंकिंग ऐप्स और डेटा का इस्तेमाल कर बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

सरकार की चेतावनी

इस खतरे को देखते हुए Ministry of Home Affairs (MHA) ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाला Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और लगातार चेतावनियां जारी कर रहा है।

Cyber Dost ने क्या कहा?

I4C के आधिकारिक X (पहले Twitter) हैंडल Cyber Dost पर साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि WhatsApp पर भेजे जा रहे मैसेज में लोगों से 8वें वेतन आयोग के नाम पर APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जा रहा है। जैसे ही यह फाइल इंस्टॉल होती है, मोबाइल का पूरा कंट्रोल ठगों के पास चला जाता है, जिससे वे आसानी से फ्रॉड कर पाते हैं।

क्या ध्यान रखें?

सरकार ने साफ कहा है कि वह कभी भी WhatsApp पर APK फाइल नहीं भेजती। किसी भी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है। सैलरी, पेंशन या वेतन आयोग से जुड़ी सही और आधिकारिक जानकारी के लिए केवल सरकार की वेबसाइट https://8cpc.gov.in/ पर ही भरोसा करें।

8वें वेतन आयोग की मौजूदा स्थिति

8वां केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) अब अपने काम की शुरुआत कर चुका है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जा चुकी है और कर्मचारियों सहित सभी हितधारकों से सुझाव और फीडबैक मांगे गए हैं। पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को मंजूरी दी थी।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख