return to news
  1. Stock Market: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार गुलजार, US-India ट्रेड डील समेत इन फैक्टर्स ने भरा जोश

मार्केट न्यूज़

Stock Market: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार गुलजार, US-India ट्रेड डील समेत इन फैक्टर्स ने भरा जोश

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 12, 2025, 14:10 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता (Trade Deal) जल्द ही फाइनल हो सकता है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम काफी करीब हैं।” निवेशकों को उम्मीद है कि यह समझौता पुराने सौदों से बेहतर होगा और दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत करेगा।

Stock Market

Stock Market: बाजार को बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल से भी सहारा मिला।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 12 नवंबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन जमकर खरीदारी हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 755 अंकों की शानदार तेजी आई है और यह 84623.61 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 228.55 अंकों की रैली दिख रही है और यह 25923.50 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज शेयर बाजार में खरीदारी हो रही है। इसके अलावा, बिहार में एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ NDA की जीत का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसने मार्केट सेंटीमेंट को बेहतर किया है। यहां हमने बाजार में तेजी के 5 बड़े कारण बताए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

1. भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता (Trade Deal) जल्द ही फाइनल हो सकता है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम काफी करीब हैं।” निवेशकों को उम्मीद है कि यह समझौता पुराने सौदों से बेहतर होगा और दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत करेगा।

2. बिहार एग्जिट पोल का असर

बाजार को बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल से भी सहारा मिला, जिसमें सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) की जीत की भविष्यवाणी की गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इससे राजनीतिक स्थिरता की उम्मीदें बढ़ी हैं, जो शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत माना जाता है। बिहार में एनडीए की संभावित जीत से पॉलिसी जारी रहने और सरकार की स्थिरता की उम्मीद की जा रही है।

3. अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की उम्मीद

आज वैश्विक बाजारों में भी सुधार दिखा क्योंकि अमेरिकी सीनेट ने एक समझौते को मंजूरी दी, जिससे अमेरिका में इतिहास का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन खत्म होने की उम्मीद बनी। यह शटडाउन कई सरकारी सेवाओं को प्रभावित कर रहा था। इस समझौते के बाद निवेशकों की चिंता कम हुई और जोखिम लेने की इच्छा बढ़ी।

4. ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखा गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) और हांगकांग का हैंग सेंग (Hang Seng) बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्केई 225 और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स थोड़ा कमजोर रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे भारतीय बाजार को भी सपोर्ट मिला।

5. आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी

अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने की उम्मीद से आईटी सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप का H-1B वीजा पर नरम रुख दिखा, जिसके चलते आईटी कंपनियों में आज लगातार तीसरे कारोबारी तेजी है। आज निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 2% चढ़ा और इसके सभी 10 शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख