return to news
  1. Stock Market: US में शटडाउन खत्म होने की उम्मीद, FII की वापसी, शेयर बाजार में रौनक की 5 बड़ी वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market: US में शटडाउन खत्म होने की उम्मीद, FII की वापसी, शेयर बाजार में रौनक की 5 बड़ी वजहें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 10, 2025, 13:01 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: लगातार 6 दिन तक बिकवाली करने के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी की। उन्होंने करीब 4581 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को मजबूती मिली और निवेशकों के मन में भरोसा लौटा।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका में 40 दिनों से ज्यादा समय से चल रहा शटडाउन जल्द ही खत्म हो सकता है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज का दिन राहत लेकर आया है। दरअसल, आज 10 नवंबर को बाजार में लगातार 3 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लग गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 500 अंकों की तेजी देखी गई और यह 83737.16 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 143.20 अंकों की बढ़त नजर आई और इसने 25651.95 के लेवल को छू लिया। आज IT और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिख रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दरअसल, मजबूत ग्लोबल संकेतों और अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की उम्मीद ने बाजार पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया है। यहां हमने बाजार में आज की तेजी के अहम कारण बताए हैं।

अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की उम्मीद

अमेरिका में 40 दिनों से ज्यादा समय से चल रहा शटडाउन जल्द ही खत्म हो सकता है। यह बात CNN की एक रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सांसद एक समझौते के करीब है, जिससे सरकार को 30 जनवरी तक चलाने के लिए अस्थायी फंड मिल जाएगा। शटडाउन तब होता है जब सरकार के पास विभागों को चलाने के लिए बजट की मंजूरी नहीं होती। हालांकि, शटडाउन तुरंत खत्म नहीं होगा। पहले यह समझौता सीनेट में पास होना होगा, फिर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में, और उसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप को इसे मंजूरी देनी होगी।

मजबूत ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों में बढ़त और ग्लोबल इक्विटी बाजारों में पॉजिटिव माहौल की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा। शटडाउन खत्म होने की उम्मीद के चलते वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में 1.2% तक की बढ़त दिखी। एशिया में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3% ऊपर बंद हुआ, जापान का निक्केई 225 लगभग 1% बढ़ा और हांगकांग का हैंगसेंग भी 0.47% ऊपर गया।

IT और फार्मा शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में IT और फार्मा शेयरों में अच्छी बढ़त दिख रही है। इसके चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1.75 फीसदी उछलकर 35731.35 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सबसे ज्यादा तेजी Infosys, HCL Tech और TCS जैसे शेयरों में है। इसके अलावा, फार्मा शेयरों में भी खरीदारी हो रही है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब 1 फीसदी उछल गया है। Torrent Pharma और J B Chemicals and Pharma में सबसे ज्यादा 6 फीसदी से अधिक की मजबूती है।

FII और DII की खरीद से बाजार को सपोर्ट

लगातार 6 दिन तक बिकवाली करने के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी की। उन्होंने करीब 4581 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को मजबूती मिली और निवेशकों के मन में भरोसा लौटा। हालांकि, इस महीने अब तक FII ने 1,632.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। दूसरी तरफ घरेलू निवेशकों (DII) ने 16,677.94 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

गोल्डमैन सैक्स की अपग्रेडिंग से बढ़ा भरोसा

ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने 13 महीनों बाद भारत को "न्यूट्रल" से बढ़ाकर "ओवरवेट" रेटिंग दी है। कंपनी का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर है और आगे विकास की संभावनाएं मजबूत हैं। उन्होंने निफ्टी 50 का टारगेट दिसंबर 2026 तक 29000 दिया है, जो अभी के स्तर से लगभग 14% ऊपर है। इस अपग्रेड से बड़े और ग्रोथ सेक्टर के शेयरों में निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख