return to news
  1. Stock Market: मेटल स्टॉक्स के दम पर शेयर बाजार की वापसी, इन 4 वजहों से थमी 3 दिनों की बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market: मेटल स्टॉक्स के दम पर शेयर बाजार की वापसी, इन 4 वजहों से थमी 3 दिनों की बिकवाली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 05, 2026, 12:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

पिछले 3 दिनों में बाजार गिरने की वजह से कई अच्छे शेयर सस्ते हो गए थे। ऐसे में आज निवेशकों ने अच्छे शेयरों को कम भाव पर खरीदने का फैसला किया, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है। निवेशकों ने मौके का फायदा उठाकर रियल्टी, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी शुरू कर दी।

stock-market-up-today-05-march

ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भी बाजार को सपोर्ट दिया।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 05 मार्च को लगातार 3 दिनों की गिरावट का सिलसिला थम गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 560 अंकों तक की तेजी देखी गई और यह 79,680.66 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 192 अंक उछलकर 24,672.80 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। बाजार में इस तेजी के पीछे एक अहम वजह वैल्यू बाइंग है। यहां हमने बताया है कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निचले स्तर पर खरीदारी

पिछले 3 दिनों में बाजार गिरने की वजह से कई अच्छे शेयर सस्ते हो गए थे। ऐसे में आज निवेशकों ने अच्छे शेयरों को कम भाव पर खरीदने का फैसला किया, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है। निवेशकों ने मौके का फायदा उठाकर रियल्टी, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी शुरू कर दी।

पॉजिटिव ग्लोबल संकेत

ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। एशिया के बाजारों में अच्छी तेजी आई। दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 9% से ज्यादा उछल गया, जबकि Hang Seng Index और SSE Composite Index भी ऊपर रहे। इससे पहले अमेरिका में भी S&P 500 जैसे बाजारों में मजबूती देखने को मिली थी।

Metal, Pharma में खरीदारी

आज के कारोबार में मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हो रही है, जिसके चलते Nifty Metal इंडेक्स करीब 3 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा फार्मा, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी 1-2 फीसदी तक की तेजी देखी गई। ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा। इन बड़े सेक्टर्स में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला है।

एल्यूमिनियम की कीमतों में तेज उछाल

पिछले सेशन में भारी गिरावट के बाद गुरुवार को मेटल सेक्टर के शेयरों में शानदार रिकवरी देखने को मिली। इसका मुख्य कारण यह है कि वैश्विक कमोडिटी बाजार में सप्लाई को लेकर फिर से चिंता बढ़ गई है। हाल ही में एल्यूमिनियम की कीमतों में तेज उछाल आया है, खासकर London Metal Exchange पर।

इसकी वजह मध्य-पूर्व में सप्लाई से जुड़ी समस्याएं हैं। बहरीन से एल्यूमिनियम की शिपमेंट रुक गई है, और कतर की बड़ी स्मेल्टर कंपनी Qatalum ने गैस सप्लाई में दिक्कत के कारण अपने उत्पादन को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेटल शेयरों में तेजी ने बाजार को बड़ा सपोर्ट दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख