return to news
  1. Stock Market: बाजार ने तेजी के बाद अचानक गंवाई बढ़त, इन फैक्टर्स ने पलट दिया खेल

मार्केट न्यूज़

Stock Market: बाजार ने तेजी के बाद अचानक गंवाई बढ़त, इन फैक्टर्स ने पलट दिया खेल

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड March 17, 2026, 14:37 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 18वां दिन है। यह 28 फरवरी से शुरू हुई थी और अब भी जारी है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को अभी भी लगभग बंद रखा है, जिसके चलते कई देशों में एनर्जी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Stock Market

Stock Market: ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में आज 17 मार्च को भी तेजी जारी है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 17 मार्च को भारी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। आज के कारोबार में BSE Sensex ने एक समय पर करीब 500 अंकों की तेजी के साथ 76,014.31 के स्तर को छू लिया था। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 169 अंक बढ़कर 23,413.35 के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाजार ने अपनी बढ़त पूरी तरह गंवा दी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रिपोर्ट लिखे जाने के समय Sensex में करीब 50 अंकों की कमजोरी थी और यह 75,455.75 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Nifty 50 भी 16.85 अंक टूटकर 23,390.80 के स्तर पर था। आइए समझते हैं बाजार ने आखिर क्यों गंवाई बढ़त।

प्रॉफिट बुकिंग

शेयर बाजार में तेजी के बाद अचानक गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह प्रॉफिट बुकिंग है। एक दिन पहले यानी 16 मार्च को BSE Sensex 938.93 प्वॉइंट्स उछलकर 75502.85 के स्तर पर पहुंच गया था। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 257.70 अंकों की बढ़त के साथ 23408.80 के लेवल पर बंद हुआ था। इसके बाद आज भी बाजार में तेजी देखी गई। दो दिन की बढ़त के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना बेहतर समझा, जिसके चलते बाजार में गिरावट देखी गई।

जियो-पॉलिटिकल टेंशन

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 18वां दिन है। यह 28 फरवरी से शुरू हुई थी और अब भी जारी है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को अभी भी लगभग बंद रखा है, जिसके चलते कई देशों में एनर्जी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

आज इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान और लेबनान के बेरूत में भीषण हमले किए। इसके अलावा UAE, कतर जैसे खाड़ी देशों में भी हलमे की खबर है। दूसरी तरफ ट्रंप ने अपने सहयोगी देशों से होर्मुज मार्ग को खुलवाने में मदद करने की अपील की है।

क्रूड ऑयल में उछाल

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में आज 17 मार्च को भी तेजी जारी है। इसका भाव आज करीब 4 फीसदी बढ़कर करीब 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसकी मुख्य वजह सप्लाई में रुकावट का डर है, क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जो दुनिया के लगभग 20% तेल की सप्लाई का रास्ता है, अभी काफी हद तक बंद है। बता दें कि भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में तेल की कीमतों में उछाल से भारत को नुकसान होता है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली अभी भी जारी है। 16 मार्च को FIIs ने 9,365.52 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले। मार्च महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कुल 66,248.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। FIIs की लगातार बिकवाली ने बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है।

IT, FMCG समेत कई सेक्टर्स टूटे

कई अहम सेक्टर्स में भारी बिकवाली ने भी आज बाजार में बिकवाली को बढ़ावा दिया। निफ्टी IT करीब 2 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा Nifty FMCG, PSU Bank, Pharma समेत कई सेक्टर्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सेक्टर स्पेसिफिक बिकवाली के चलते भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।

दिग्गज शेयरों में दबाव

आज के कारोबार में कई दिग्गज शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है, जिसके चलते बाजार नीचे आ गया। RIL, HDFC Bank, NTPC, ITC और HUL जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। इन शेयरों का वेटेज ज्यादा होता है, जिसके चलते मार्केट पर इनमें गिरावट का असर जल्दी दिखता है।

आईटी, FMCG और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों पर दिखा, जहां गिरावट आई। Nifty IT Index करीब 0.8% गिरा, जो सबसे ज्यादा नुकसान वाला सेक्टर रहा, और यह गिरावट Federal Reserve की दो दिन की मीटिंग से पहले आई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख