return to news
  1. Stock Market: टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बाजार खुश, इन वजहों से Sensex-Nifty में आई तेजी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बाजार खुश, इन वजहों से Sensex-Nifty में आई तेजी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 23, 2026, 12:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए व्यापक टैरिफ को खारिज कर दिया। ये टैरिफ एक ऐसे कानून के तहत लगाए गए थे, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर राष्ट्रीय आपात स्थिति में किया जाता है। कोर्ट के इस फैसले का वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर माना जा रहा है।

Stock Market

Stock Market: बदले हालात को देखते हुए भारत ने अपने ट्रेड नेगोशिएटिंग टीम की अमेरिका यात्रा को टाल दिया है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 23 फरवरी को तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 350 अंकों की बढ़त है और यह 83,165 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 87.60 अंकों की मजबूती के साथ 25658.85 के स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को अवैध बताया है, जिसका असर आज बाजार पर दिख रहा है। हालांकि ट्रंप ने बाद में टैरिफ वापस 15 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया। आइए जानते हैं बाजार में तेजी की वजहें क्या-क्या हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का टैरिफ पर फैसला

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए व्यापक टैरिफ को खारिज कर दिया। ये टैरिफ एक ऐसे कानून के तहत लगाए गए थे, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर राष्ट्रीय आपात स्थिति में किया जाता है। कोर्ट के इस फैसले का वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर माना जा रहा है।

हालांकि, शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि वह सभी देशों से होने वाले अमेरिकी आयात पर अस्थायी टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% कर देंगे, जो इस कानून के तहत अधिकतम सीमा है। इसके बावजूद बाजार ने कोर्ट के फैसले को राहत भरी खबर के तौर पर लिया।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है। अगर भविष्य में ट्रंप की ओर से कोई नया बयान आता है या किसी दूसरे कानून के तहत नए टैरिफ लगाए जाते हैं, तो बाजार में फिर से उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

बड़े शेयरों में खरीदारी

बेंचमार्क इंडेक्स को बड़े शेयरों का भी सहारा मिला। HDFC Bank, ICICI Bank और Reliance Industries जैसे दिग्गज शेयर करीब 1% तक चढ़े, जिससे Nifty को मजबूती मिली। Nifty 50 में Adani Ports and Special Economic Zone सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर रहा, जिसमें करीब 3% की तेजी आई।

इसके अलावा Axis Bank, HDFC Life Insurance, Shriram Finance, SBI Life Insurance, Kotak Mahindra Bank और State Bank of India के शेयरों में 1% से 2% तक की बढ़त देखने को मिली।

PSU Bank और ऑटो शेयरों में तेजी

आज NSE पर कई सेक्टर्स में अच्छी रैली दिख रही है, जिसका असर बाजार पर नजर आ रहा है। Nifty PSU बैंक इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक उछल गया है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इन सभी कारणों से बाजार को सपोर्ट मिला है।

भारत ने ट्रेड नेगोशिएटिंग टीम की अमेरिका यात्रा को टाला

बदले हालात को देखते हुए भारत ने अपने ट्रेड नेगोशिएटिंग टीम की अमेरिका यात्रा को टाल दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह अच्छा कदम है। बाजार के नजरिए से यह फैसला जरूर सकारात्मक है, लेकिन इससे लंबी और टिकाऊ तेजी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। फिलहाल बाजार में सिर्फ एक राहत वाली रैली देखने को मिल सकती है। लंबे समय में बाजार की दिशा मजबूत फंडामेंटल्स से ही तय होगी, जो अभी धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख