return to news
  1. Stock Market: सीजफायर के ऐलान से Sensex-Nifty बने रॉकेट, इन फैक्टर्स ने भी बढ़ाई खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: सीजफायर के ऐलान से Sensex-Nifty बने रॉकेट, इन फैक्टर्स ने भी बढ़ाई खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 08, 2026, 10:08 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: सीजफायर का ऐलान और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज खुलने की खबरों के बाद कच्चे तेल में गिरावट नजर आई। ब्रेंट क्रूड ऑयल एक ही दिन में 13 फीसदी से ज्यादा टूटकर 94.43 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

Stock Market

Stock Market: भारी गिरावट के बाद अब बेहतर शेयरों में वैल्यू बाइंग हो रही है।

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है, जिसके बाद भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी नजर आ रही है। आज 08 अप्रैल को BSE Sensex में करीब 2800 अंकों की जबरदस्त रैली है और यह 77,431.47 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 816 अंकों की तेजी है और यह 23,940.25 के आसपास ट्रेड कर रहा है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में इस तेजी की क्या वजहें हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

India-Iran सीजफायर की घोषणा

अमेरिका और ईरान दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। इससे बाजारों को मध्य-पूर्व संघर्ष के कारण पैदा हुई उथल-पुथल से कुछ राहत मिली है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक्ची ने अलग-अलग बयानों में किया है। बता दें कि ईरान दो हफ्ते के लिए स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को सुरक्षित आवाजाही के लिए खोलने पर राजी हो गया है। पिछले करीब 1 महीने से जारी इस युद्ध के थमने से शेयर बाजार को बड़ी राहत मिली है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

सीजफायर का ऐलान और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज खुलने की खबरों के बाद कच्चे तेल में गिरावट नजर आई। ब्रेंट क्रूड ऑयल एक ही दिन में 13 फीसदी से ज्यादा टूटकर 94.43 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में क्रूड ऑयल का सस्ता होना भारत के लिए अच्छी खबर है।

रुपये में मजबूती

आज 8 अप्रैल 2026 को भारतीय रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती देखी जा रही है। रुपया करीब 36-40 पैसे चढ़कर 92.56 के स्तर पर खुला है। इसने भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में युद्ध के चलते पहले ही काफी गिरावट आ चुकी है। जिसके बाद अब बेहतर शेयरों में वैल्यू बाइंग हो रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। IndiGo, M&M और Adani Ports जैसे शेयर सबसे ज्यादा तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख