return to news
  1. Stock Market: IT स्टॉक्स की वापसी से बाजार में रौनक, आज की तेजी के लिए जिम्मेदार हैं ये फैक्टर्स

मार्केट न्यूज़

Stock Market: IT स्टॉक्स की वापसी से बाजार में रौनक, आज की तेजी के लिए जिम्मेदार हैं ये फैक्टर्स

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 25, 2026, 11:58 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

एक दिन पहले भारी गिरावट देखने के बाद IT शेयरों में जोरदार वापसी हुई। निफ्टी IT इंडेक्स 2% से अधिक चढ़ा और NSE का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बन गया। दरअसल, Anthropic की Claude चैटबॉट टेक्नोलॉजी को लेकर सॉफ्टवेयर और IT सर्विस कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की खबरें आ रही हैं।

Stock Market

Stock Market: रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबूत होकर 90.89 पर पहुंच गया।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज 25 फरवरी को शानदार वापसी की है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 730 अंकों की तेजी देखी गई और यह 82,957.91 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 225 अंक बढ़कर 25652.60 के स्तर पर पहुंच गया। आज पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच IT, मेटल, रियल्टी और ऑटो शेयरों में तेजी नजर आ रही है, जिसका असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में इस रिकवरी की क्या वजह है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT शेयरों में खरीदारी लौटी

एक दिन पहले भारी गिरावट देखने के बाद IT शेयरों में जोरदार वापसी हुई। निफ्टी IT इंडेक्स 2% से अधिक चढ़ा और NSE का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बन गया। दरअसल, Anthropic की Claude चैटबॉट टेक्नोलॉजी को लेकर सॉफ्टवेयर और IT सर्विस कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की खबरें आ रही हैं। इससे भारतीय IT कंपनियों के लिए नए मौके बन सकते हैं। अगर IT शेयरों की कमजोरी खत्म होती है और सेक्टर रिकवर करता है, तो विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी बाजार को और ऊपर ले जा सकती है।

ग्लोबल बाजारों से मिले अच्छे संकेत

दुनिया भर के टेक शेयरों में रात में तेजी देखने को मिली। खास तौर पर Nasdaq 100 एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा। इससे पहले AI को लेकर उठी चिंताओं की वजह से बाजारों में उतार-चढ़ाव था, लेकिन अब माहौल सुधरता दिख रहा है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि Anthropic अपनी Claude टेक्नोलॉजी के जरिए कंपनियों के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है। इसका असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

रुपया मजबूत हुआ

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबूत होकर 90.89 पर पहुंच गया। डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती की वजह से रुपये को सपोर्ट मिला। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली (FII आउटफ्लो) की वजह से रुपये में और ज्यादा मजबूती नहीं आ पाई।

बता दें कि इसके पहले मंगलवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। Sensex 1,068.74 अंक यानी 1.28% टूटकर 82,225.92 पर बंद हुआ था। वहीं Nifty भी 288.35 अंक यानी 1.12% गिरकर 25,424.65 पर बंद हुआ था। उसी गिरावट के बाद अब बाजार में रिकवरी की कोशिश दिखाई दे रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख