return to news
  1. Stock Market: IT शेयरों ने कराई मार्केट की वापसी, इन फैक्टर्स के चलते गुलजार हुआ शेयर बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: IT शेयरों ने कराई मार्केट की वापसी, इन फैक्टर्स के चलते गुलजार हुआ शेयर बाजार

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड February 17, 2026, 12:09 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: आईटी कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। इससे पहले इनमें जोरदार गिरावट आई थी। इस तेजी की बड़ी वजह Infosys का Anthropic के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का ऐलान है। हाल के दिनों में AI के चलते आईटी सेक्टर में बदलाव और जोखिम को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी।

Stock Market

Stock Market: शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 1 पैसा मजबूत होकर 90.73 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 17 फरवरी को तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 310 अंकों की तेजी देखी गई और यह 83,587.66 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 63 अंकों की बढ़त के साथ 25,745.75 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज IT शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। यह लगातार दूसरा दिन है जब शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल है। यहां हमने बताया है कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आईटी शेयरों में खरीदारी

आईटी कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। इससे पहले इनमें जोरदार गिरावट आई थी। इस तेजी की बड़ी वजह Infosys का Anthropic के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का ऐलान है। हाल के दिनों में AI के चलते आईटी सेक्टर में बदलाव और जोखिम को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी, जिससे शेयरों पर दबाव था। लेकिन इस साझेदारी की खबर से बाजार का भरोसा कुछ हद तक लौटा और आईटी शेयरों में खरीदारी दिखी।

रुपया मजबूत हुआ

शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 1 पैसा मजबूत होकर 90.73 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपये को यह सपोर्ट वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मिला। हालांकि, विदेशों में डॉलर की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली के कारण रुपये की तेजी ज्यादा नहीं बढ़ पाई। इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 90.72 पर खुला और बाद में 90.73 पर पहुंचा, जो पिछले बंद स्तर से 1 पैसा बेहतर है।

कच्चे तेल का हाल

वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.41% गिरकर 68.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर मानी जाती है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा तेल आयात करता है। सस्ता तेल महंगाई और व्यापार घाटे पर दबाव कम करने में मदद करता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख