return to news
  1. Stock Market: बजट डे पर भारी बिकवाली के बाद बाजार की वापसी, आज इन फैक्टर्स के चलते उछला मार्केट

मार्केट न्यूज़

Stock Market: बजट डे पर भारी बिकवाली के बाद बाजार की वापसी, आज इन फैक्टर्स के चलते उछला मार्केट

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड February 02, 2026, 13:32 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: निवेशकों का मूड बजट घोषणाओं से भी थोड़ा बेहतर हुआ। वित्त मंत्री ने लंबे समय की ग्रोथ पर फोकस करते हुए मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के उपाय बताए, ग्लोबल डेटा सेंटर्स के लिए लॉन्ग-टर्म टैक्स इंसेंटिव्स की घोषणा की और कृषि व पर्यटन सेक्टर को सपोर्ट देने की बात कही।

Stock Market

Stock Market: पिछले सेशन में तेज गिरावट के बाद सोमवार को बाजार में वैल्यू बाइंग देखने को मिली।

Stock Market: बजट डे पर भारी बिकवाली के बाद अब आज 2 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 593 अंकों की तेजी देखी गई और यह 81315.64 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 107.2 अंक उछलकर 24914.80 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। बता दें कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डेरिवेटिव्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद बेंचमार्क इंडेक्स में लगभग 2 फीसदी की गिरावट आई थी। यहां हमने बताया है कि बाजार में आज की तेजी के पीछे कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बाजार में वैल्यू बाइंग

पिछले सेशन में तेज गिरावट के बाद सोमवार को बाजार में वैल्यू बाइंग देखने को मिली। निवेशकों ने गिरे हुए शेयरों में खरीदारी की। 1 फरवरी को बजट वाले दिन पिछले छह साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, क्योंकि निवेशक Union Budget 2026–27 के असर को समझने में लगे हुए थे। इसी भारी करेक्शन के बाद बाजार में कुछ राहत देखने को मिली।

कच्चे तेल में तेज गिरावट

इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट ने भी शेयर बाजार को सपोर्ट दिया। ग्लोबल बेंचमार्क Brent crude करीब 4.14% टूटकर $66.45 प्रति बैरल पर आ गया। जब कच्चा तेल सस्ता होता है, तो महंगाई का दबाव कम होता है और भारत का ट्रेड बैलेंस बेहतर होता है, जिससे इक्विटी मार्केट को सहारा मिलता है।

बजट के बड़े ऐलान

निवेशकों का मूड बजट घोषणाओं से भी थोड़ा बेहतर हुआ। वित्त मंत्री ने लंबे समय की ग्रोथ पर फोकस करते हुए मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के उपाय बताए, ग्लोबल डेटा सेंटर्स के लिए लॉन्ग-टर्म टैक्स इंसेंटिव्स की घोषणा की और कृषि व पर्यटन सेक्टर को सपोर्ट देने की बात कही। ₹53.5 लाख करोड़ का Union Budget 2026–27 सरकार की fiscal discipline को जारी रखने के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर मजबूत खर्च का संकेत देता है।

रुपया मजबूत

आज रुपया भी मजबूत हुआ। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे चढ़कर 91.56 पर पहुंच गया। यह मजबूती मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से आई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख