return to news
  1. Stock Market: युद्ध थमने की उम्मीदों से शेयर बाजार में रैली, इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: युद्ध थमने की उम्मीदों से शेयर बाजार में रैली, इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 01, 2026, 11:25 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव में थोड़ी राहत के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि अमेरिका 2–3 हफ्तों के भीतर ईरान पर अपने सैन्य हमले रोक सकता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान के साथ कोई बड़ी डील होना जरूरी नहीं है।

Stock Market

Stock Market: ईरान की तरफ से भी संकेत मिले हैं कि वे युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हैं।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज 1 अप्रैल को शानदार वापसी की। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच आज मार्केट में रिकवरी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 2017 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 73,964.58 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 610 अंक बढ़कर 22941.30 के आसपास ट्रेड कर रहा है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

युद्ध थमने की उम्मीद

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव में थोड़ी राहत के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि अमेरिका 2–3 हफ्तों के भीतर ईरान पर अपने सैन्य हमले रोक सकता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान के साथ कोई बड़ी डील होना जरूरी नहीं है।

दूसरी तरफ, ईरान की तरफ से भी संकेत मिले हैं कि वे युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हैं। ईरानी राष्ट्रपति ने युद्ध रोकने के संकेत दिए हैं और विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत के संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है।

वैल्यू बाइंग शुरू

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी बिकवाली हुई है। इसके चलते कई बेहतर शेयर सस्ते हो गए हैं। Sensex-Nifty पिछले 1 महीने में करीब 9 फीसदी टूट चुके हैं। ऐसे में अब निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी शुरू कर दी है।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

ग्लोबल मार्केट से भी काफी पॉजिटिव संकेत मिले हैं, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा। एशिया के ज्यादातर बाजारों में तेजी देखी गई। कोरिया का Kospi 7% से ज्यादा उछला, जबकि जापान का Nikkei 225 और ताइवान का बाजार करीब 4% तक बढ़े। अमेरिका में भी बाजार मजबूत रहा। Nasdaq Composite करीब 4% चढ़ा और S&P 500 में 3% की तेजी आई। ग्लोबल मार्केट में तेजी से भारतीय बाजार को भी सपोर्ट मिला है।

IT से Auto तक सभी सेक्टर्स में हरियाली

आज NSE पर सबसे ज्यादा तेजी Nifty IT, मीडिया और मेटल इंडेक्स में है और ये सभी 3 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं। इसके अलावा Nifty Auto और PSU Bank में भी करीब 3 फीसदी की बढ़त है। निफ्टी FMCG भी 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। इसके अलावा फार्मा समेत सभी इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इन वजहों से आज शेयर बाजार में रिकवरी नजर आ रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख