return to news
  1. Stock Market: मिडिल ईस्ट में वॉर ने बढ़ाई बाजार की टेंशन, इन फैक्टर्स ने भी बिगाड़ा मूड

मार्केट न्यूज़

Stock Market: मिडिल ईस्ट में वॉर ने बढ़ाई बाजार की टेंशन, इन फैक्टर्स ने भी बिगाड़ा मूड

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 11, 2026, 12:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली रही। 10 मार्च को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 4,673 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने करीब 6,333 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

Stock Market

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली रही।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 मार्च को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 990 अंकों तक की गिरावट देखी गई और यह 77216.62 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 275 अंकों की कमजोरी के साथ 23986 के लेवल पर आ गया। बता दें कि पिछले एक महीने में Sensex में 8.24 फीसदी या 6,939.03 अंकों की गिरावट आ चुकी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसकी बड़ी वजह अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग है, जिसने शेयर बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है। निवेशक यह समझ नहीं पा रहे कि इसका असर महंगाई और आर्थिक ग्रोथ पर क्या होगा। यहां हम समझेंगे कि बाजार में इस गिरावट की क्या वजहें हैं।

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़े हमले किए, जिसे इस संघर्ष के सबसे भारी हमलों में से एक बताया जा रहा है। हालांकि Donald Trump ने कहा कि यह संघर्ष जल्द खत्म भी हो सकता है। इस तरह के मिले-जुले संकेतों की वजह से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

शेयर बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली रही। 10 मार्च को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 4,673 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने करीब 6,333 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। भारत के प्रति FIIs की अभी भी कुछ हद तक उदासीनता है, लेकिन घरेलू म्यूचुअल फंड्स में लगातार आ रहे पैसे की वजह से DIIs की खरीदारी जारी रह सकती है।

ऑटो, फाइनेंशियल, आईटी और FMCG सेक्टर में बिकवाली

11 मार्च को सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, फाइनेंशियल, आईटी और FMCG सेक्टर में गिरावट देखने को मिली। इन सेक्टर्स में 2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा Axis Bank, M&M, Bajaj Finserv और Bajaj Finance जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है।

प्रॉफिट बुकिंग

बाजार में गिरावट का एक कारण प्रॉफिट बुकिंग भी है। कल यानी 10 मार्च को बाजार में तेजी आई थी। तब निफ्टी करीब 24,261 पर और सेंसेक्स करीब 78,206 पर बंद हुआ था। इस तेजी के बाद अब निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग का फैसला किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख