return to news
  1. Stock Market: ईरान वॉर में सीजफायर के बावजूद बढ़ा तनाव, इन फैक्टर्स ने फिर बढ़ाई बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market: ईरान वॉर में सीजफायर के बावजूद बढ़ा तनाव, इन फैक्टर्स ने फिर बढ़ाई बिकवाली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 09, 2026, 10:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: मिडिल ईस्ट में तनाव फिर बढ़ने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज फिर से बंद की खबरों का असर क्रूड ऑयल पर दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 2.83 फीसदी बढ़कर 97.43 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। बता दें कि भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है।

Stock Market

Stock Market: विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला जारी है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 09 अप्रैल को बिकवाली फिर शुरू हो गई है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 940 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 76624.35 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 238 अंक टूटकर 23759.45 के लेवल पर आ गया। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर कुछ ही घंटों में टूट गया। इससे निवेशकों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की गिरावट की वजह क्या है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सीजफायर टूटने की आशंका

अमेरिका और ईरान ने दो हफ्ते के लिए सीजफायर का ऐलान किया था। हालांकि कुछ मुद्दों पर असहमति के चलते यह सीजफायर टूटने की आशंका बढ़ गई है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया कि यह सीजफायर लेबनान और हिजबुल्लाह पर लागू नहीं होता है और वहां हमले जारी रहेंगे।

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को फिर से बंद करने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही ईरान की ओर से कुवैत के तेल और बिजली संयंत्रों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए जाने की भी खबर है।

क्रूड ऑयल में उछाल

मिडिल ईस्ट में तनाव फिर बढ़ने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज फिर से बंद की खबरों का असर क्रूड ऑयल पर दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 2.83 फीसदी बढ़कर 97.43 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। बता दें कि भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में क्रूड ऑयल का भाव बढ़ना भारत के लिए ठीक नहीं है।

FII सेलिंग जारी

विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला जारी है। 8 अप्रैल को FIIs ने 2812 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। FIIs की लगातार बिकवाली से शेयर बाजार पर दबाव बढ़ता है। इसके साथ ही रुपये की वैल्यू पर भी असर पड़ता है। हालांकि, DIIs ने 4168 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

IT-Auto समेत कई सेक्टर्स में बिकवाली

आज के कारोबार में NSE पर कई सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव है। Nifty IT करीब 1 फीसदी लुढ़क गया है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, रियल्टी और प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। इन सभी सेक्टर्स ने बाजार को नीचे खींच लिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख