return to news
  1. Stock Market: 50% टैरिफ से लाल हुआ शेयर बाजार, समझिए मार्केट में गिरावट की बड़ी वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market: 50% टैरिफ से लाल हुआ शेयर बाजार, समझिए मार्केट में गिरावट की बड़ी वजहें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 07, 2025, 09:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ घोषणा की है। इससे कुल टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। अमेरिका ने इसके लिए भारत द्वारा रूसी तेल की लगातार खरीद को जिम्मेदार ठहराया।

Stock Market

Stock Market: डोनाल्ड ट्रंप ने आयातित सेमीकंडक्टर और चिप्स पर 100% टैरिफ लगाने की योजना की घोषणा की है।

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 260 अंकों की गिरावट है और यह 80300 के आसपास ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर, Nifty 50 में भी 76 अंकों की कमजोरी नजर आ रही है और यह 24500 के करीब है। GIFT Nifty में भी करीब 77 अंकों की गिरावट है, जिससे बाजार में कमजोरी के संकेत पहले ही मिल गए थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यहां हमने आज बाजार में दबाव की बड़ी वजहें बताई है।

भारत पर अमेरिका ने लगाया 50% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ घोषणा की है। इससे कुल टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। अमेरिका ने इसके लिए भारत द्वारा रूसी तेल की लगातार खरीद को जिम्मेदार ठहराया। यह नया टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। 25% का टैरिफ पहले ही 7 अगस्त से लागू होने वाला है। कपड़ा, ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी जैसे प्रमुख सेक्टर्स पर इसका असर पड़ने की संभावना है।

हालांकि, सभी सामान इस लिस्ट में नहीं हैं। अमेरिकी व्यापार कानून के तहत दवाइयों और सेमीकंडक्टर जैसी वस्तुओं को इसमें शामिल नहीं किया गया है। साथ ही, समय सीमा से पहले पहुंच चुके शिपमेंट पर भी इसका असर नहीं पड़ेगा।

चिप्स पर भी टैरिफ की धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने आयातित सेमीकंडक्टर और चिप्स पर 100% टैरिफ लगाने की योजना की घोषणा की है। इससे उन कंपनियों को छूट दी गई है जो अमेरिका में निर्माण कर रही हैं या करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, "हम चिप्स और सेमीकंडक्टर पर बहुत बड़ा टैरिफ लगाने जा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर Apple जैसी कंपनियां अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग करती हैं, तो उन्हें टैरिफ का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशक (FII) भारतीय शेयर बाजार से लगातार निकासी कर रहे हैं। इसके चलते भी शेयर बाजार पर दबाव बना है। 6 अगस्त को विदेशी निवेशकों ने 4999 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेच दिए। अगस्त महीने में अब तक 10,954.49 करोड़ रुपये की बिकवाली हो चुकी है।

हालांकि, दूसरी तरफ भारतीय बाजार को घरेलू निवेशकों (DII) का लगातार सपोर्ट मिल रहा है। 6 अगस्त को DII ने 6,794.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। DII ने इस महीने अब तक 18,207.82 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख