return to news
  1. Stock Market: ट्रंप की धमकी ने फिर बढ़ाई बाजार की टेंशन, आज इन फैक्टर्स ने बिगाड़ा मार्केट का मूड

मार्केट न्यूज़

Stock Market: ट्रंप की धमकी ने फिर बढ़ाई बाजार की टेंशन, आज इन फैक्टर्स ने बिगाड़ा मार्केट का मूड

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 06, 2026, 10:54 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमने का नहीं ले रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान मंगलवार रात 8:00 बजे (ET) तक स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को शिपिंग के लिए पूरी तरह से खोल दे। दूसरी तरफ ईरान ने ट्रंप की इस धमकी को खारिज कर दिया।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी जारी है।

Stock Makret: भारतीय शेयर बाजार में आज 6 अप्रैल को एक बार फिर बिकवाली का दबाव है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध बढ़ता जा रहा है, जिसका असर मार्केट पर दिख रहा है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 530 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 72,790.49 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 152 अंक टूटकर 22,561.90 के लेवल पर आ गया। यहां हम समझेंगे कि बाजार में इस बिकवाली की वजह क्या है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान वॉर

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमने का नहीं ले रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान मंगलवार रात 8:00 बजे (ET) तक स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को शिपिंग के लिए पूरी तरह से खोल दे। दूसरी तरफ ईरान ने ट्रंप की इस धमकी को खारिज कर दिया। बता दें कि शनिवार (4 अप्रैल) की रात अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने एक बड़े ऑपरेशन में अपने उस F-15E पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसका विमान ईरान में गिराया गया था। बढ़ते युद्ध ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

क्रूड ऑयल में उछाल

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी जारी है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब 1 फीसदी उछलकर 109.92 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, ऐसे में क्रूड ऑयल का भाव बढ़ने से भारत को नुकसान होता है। इससे राजकोषीय घाटा बढ़ सकता है और महंगाई बढ़ने का भी खतरा है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की भारतीय बाजार में बिकवाली का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने 9931.13 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इससे बाजारों पर दबाव बढ़ गया। बता दें कि गुड फ्राइडे के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार बंद था। विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू पर भी असर डाला है, जिससे सेंटीमेंट खराब हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख