return to news
  1. Stock Market: IT सेक्टर में भारी बिकवाली से Sensex-Nifty में मची अफरातफरी, इन 5 वजहों से टूटा बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: IT सेक्टर में भारी बिकवाली से Sensex-Nifty में मची अफरातफरी, इन 5 वजहों से टूटा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 24, 2026, 12:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IT शेयरों की बिकवाली बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह रही। इसकी जड़ में AI को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं। AI कंपनी Anthropic ने दावा किया है कि उसके Claude Code टूल्स पुराने सॉफ्टवेयर सिस्टम को आधुनिक बनाने की लागत और जटिलता काफी हद तक कम कर सकते हैं।

Stock Market

Stock Market: निवेशकों को डर है कि भारतीय IT कंपनियों के बड़े प्रोजेक्ट्स और कमाई पर असर पड़ सकता है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 24 फरवरी को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 880 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 82,410.99 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 250 अंकों की कमजोरी के साथ 25,460.70 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रिपोर्ट लिखे जाने के समय NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स नुकसान में ट्रेड कर रहे थे। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी, जबकि रियल्टी और ऑटो शेयर भी दबाव में रहे। यह बताता है कि गिरावट किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे बाजार में फैल गई। यहां हम समझेंगे कि बाजार में इस चौतरफा बिकवाली की वजह क्या है।

IT शेयरों में बिकवाली

IT शेयरों की बिकवाली बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह रही। इसकी जड़ में AI को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं। AI कंपनी Anthropic ने दावा किया है कि उसके Claude Code टूल्स पुराने सॉफ्टवेयर सिस्टम को आधुनिक बनाने की लागत और जटिलता काफी हद तक कम कर सकते हैं। निवेशकों को डर है कि इससे भारतीय IT कंपनियों के बड़े प्रोजेक्ट्स और कमाई पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से Nifty IT इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया।

रुपये पर भी दबाव

शेयर बाजार की कमजोरी का असर रुपये पर भी दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया 7 पैसे गिरकर 90.96 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। ऊंचे कच्चे तेल के दाम, मजबूत डॉलर और कमजोर घरेलू इक्विटी बाजार ने रुपये को दबाव में रखा, हालांकि विदेशी निवेशकों की खरीदारी से गिरावट कुछ हद तक सीमित रही।

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने उन देशों को धमकी दी है, जिन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर ली है। उन्होंने इन देशों को नए ट्रेड समझौतों से पीछे हटने पर ज्यादा टैरिफ लगाने की चेतावनी दी। इससे वैश्विक निवेशकों की चिंता बढ़ गई। आज एशियाई बाजारों में सुस्ती रही, जबकि अमेरिकी बाजार रात में करीब 2 फीसदी टूट गए।

Nifty डेरिवेटिव्स की वीकली एक्सपायरी

मंगलवार को Nifty डेरिवेटिव्स की साप्ताहिक एक्सपायरी भी है। एक्सपायरी के दिन ट्रेडर्स अपने फ्यूचर्स और ऑप्शंस सौदों को काटते या आगे बढ़ाते हैं, जिससे बाजार में अचानक तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। आज की गिरावट में इसका भी योगदान रहा।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent crude करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 72.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए ऊंचे कच्चे तेल के दाम चिंता बढ़ाते हैं, क्योंकि इससे व्यापार घाटा और महंगाई दोनों बढ़ सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख