return to news
  1. Stock Market: IT शेयरों में बिकवाली और ट्रंप की टैरिफ धमकी, इन 4 वजहों से टूटा बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: IT शेयरों में बिकवाली और ट्रंप की टैरिफ धमकी, इन 4 वजहों से टूटा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 05, 2026, 14:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह आईटी शेयरों में भारी बिकवाली रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 2 फीसदी गिर गया और इसके सभी 10 शेयर लाल निशान में ट्रेड करते दिखे। Wipro, HCL Tech और Infosys के शेयरों में 3% तक की गिरावट आई।

Stock Market

Stock Market: आज निवेशक सतर्क नजर आए और ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली।

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच आज 05 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 401.98 अंकों की कमजोरी है और यह 85360.59 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा Nifty 50 भी 103.70 अंक टूटकर 26224.85 के स्तर पर आ गया है। आईटी शेयरों में बिकवाली ने भी आज बाजार पर दबाव बनाया है। आज निवेशक सतर्क नजर आए और ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। यहां हमने बाजार में गिरावट के 4 बड़े कारण बताए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT शेयरों में भारी बिकवाली

बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह आईटी शेयरों में भारी बिकवाली रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 2 फीसदी गिर गया और इसके सभी 10 शेयर लाल निशान में ट्रेड करते दिखे। Wipro, HCL Tech और Infosys के शेयरों में 3% तक की गिरावट आई। अमेरिका में संभावित नए टैरिफ की चिंता ने आईटी शेयरों पर दबाव बढ़ाया। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने निवेशकों को आईटी शेयरों में अपनी होल्डिंग घटाने की सलाह दी है, क्योंकि उसे Q3 FY26 के नतीजे कमजोर रहने की आशंका है।

ट्रंप ने भारत को एक बार फिर दी टैरिफ की धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर टैरिफ की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर वे खुश नहीं हैं और अमेरिका भारत पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकता है। उनके इस बयान से बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई और निवेशकों ने सतर्क रुख अपना लिया।

जियो पॉलिटिकल टेंशन

साल 2026 की शुरुआत बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से हुई है, जिनका वैश्विक स्तर पर गहरा असर पड़ सकता है। वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई से वैश्विक अस्थिरता और बढ़ सकती है। इसके चलते भी बाजार में आज सतर्कता दिख रही है।

रुपये की कमजोरी

इसके अलावा रुपये में कमजोरी भी बाजार के लिए नकारात्मक संकेत रही। शुरुआती कारोबार में रुपया 4 पैसे टूटकर 90.24 प्रति डॉलर पर आ गया। इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 90.21 पर खुला था, लेकिन बाद में और फिसल गया। जियो पॉलिटिकल टेंशन और डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये पर दबाव बना हुआ है। वैश्विक घटनाक्रमों की वजह से आने वाले दिनों में भी रुपये पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये को कुछ हद तक सपोर्ट मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख