return to news
  1. Stock Market: अमेरिकी टैरिफ से फिर दहला शेयर बाजार, ये रहे Sensex-Nifty में भारी गिरावट के 4 बड़े कारण

मार्केट न्यूज़

Stock Market: अमेरिकी टैरिफ से फिर दहला शेयर बाजार, ये रहे Sensex-Nifty में भारी गिरावट के 4 बड़े कारण

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 28, 2025, 10:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: भारतीय प्रोडक्ट्स पर अमेरिका ने 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। हालांकि, PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत और अमेरिका के बीच बातचीत का रास्ता खुला है और दोनों देशों के दीर्घकालिक संबंधों को देखते हुए यह समस्या समय के साथ सुलझ जाएगी।

Stock Market

Stock Market: शेयर बाजार में आज गिरावट की एक बड़ी वजह हैवीवेट शेयरों में बिकवाली भी रही।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 28 अगस्त बिकवाली का दबाव है। 27 अगस्त को अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ ठोक दिया, जिसके बाद अब कुल टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। इसका असर आज शेयर बाजार पर दिख रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज के कारोबार में BSE Sensex में 670.29 अंकों की गिरावट रही और यह 80,108.72 के आसपास ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ, Nifty 50 में भी 203.75 अंकों की कमजोरी थी और यह 24,511.50 के स्तर पर था। इसके पहले 26 अगस्त को भी मार्केट में भारी बिकवाली देखी गई और Sensex-Nifty करीब 1 फीसदी टूट गए। आइए जानते हैं शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजहें क्या हैं।

25% अतिरिक्त टैरिफ पर क्या कह रहे हैं अमेरिका-भारत?

भारतीय प्रोडक्ट्स पर अमेरिका ने 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। हालांकि, PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत और अमेरिका के बीच बातचीत का रास्ता खुला है और दोनों देशों के दीर्घकालिक संबंधों को देखते हुए यह समस्या समय के साथ सुलझ जाएगी। इस नए टैरिफ से अरबों डॉलर का भारतीय निर्यात खतरे में आने की आशंका है। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने यह भी कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में अमेरिका को भारत का निर्यात 21.64 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 33.53 अरब डॉलर रहा है। यदि यह रुझान आगे भी कायम रहता है, तो पिछले वित्त वर्ष के 86.5 अरब डॉलर की वार्षिक निर्यात राशि को भी पार किया जा सकता है।

भारत का कहना है कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में वह अपनी 'सीमाओं' से कोई समझौता नहीं करेगा। सूत्रों के मुताबिक भारत का कहना है, “आखिरकार कुछ सीमाएं हैं जिनसे हम समझौता नहीं कर सकते हैं। समझौता इस पर निर्भर करेगा कि दोनों पक्ष इन सीमाओं से किस तरह निपटते हैं। हमने यह स्पष्ट कर दिया गया है कि किसानों, मछुआरों और छोटे उत्पादकों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।”

विदेशी निवेशकों का घटा भरोसा

विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से लगातार निकासी कर रहे हैं। बीते 26 अगस्त को FII ने 6,516.49 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके साथ ही अगस्त में अब तक FII ने कुल 34,733.75 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। दूसरी तरफ, 26 अगस्त को DII ने 7,060.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

हैवीवेट शेयरों में भारी बिकवाली

शेयर बाजार में आज गिरावट की एक बड़ी वजह हैवीवेट शेयरों में बिकवाली भी रही। आज के कारोबार में HDFC Bank, Infosys, Reliance Industries, TCS और ICICI Bank जैसे शेयरों में जबरदस्त गिरावट है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Sensex के 30 में से 26 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा दबाव निफ्टी IT, रियल्टी, मेटल और फार्मा इंडेक्स में दिख रहा है।

NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.96 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।

एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत

आज एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत नजर आ रहे हैं। आज के कारोबार में Hang Seng में 166.76 अंकों की गिरावट है। Taiwan Weighted भी 31.23 अंक टूट गया है। हालांकि, दूसरी तरफ जापान के Nikkei 225 में 246.73 अंकों की तेजी है। इसके अलावा, Straits Times में 7.93 अंक, KOSPI में 14.18 अंक, SET Composite में 2.67 अंक और Jakarta Composite में 44.69 अंकों की बढ़त है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख