return to news
  1. Stock Market: लगातार 6 दिनों की तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग, Sensex-Nifty में गिरावट की 4 बड़ी वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market: लगातार 6 दिनों की तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग, Sensex-Nifty में गिरावट की 4 बड़ी वजहें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 22, 2025, 11:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: आज की गिरावट से पहले भारतीय शेयर बाजार में लगातार 6 दिनों तक मजबूत रैली देखी गई। इस दौरान Sensex करीब 2.20 फीसदी उछलकर 82000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इस तेजी के बाद अब निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं।

Stock Market

Stock Market: आज सबसे ज्यादा गिरावट Asian Paints, Adani Ports, ITC जैसे शेयरों में है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 22 अगस्त को लगातार 6 दिनों की तेजी का सिलसिला टूट गया है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 584.80 अंकों की गिरावट है और यह 81,413.99 के आसपास ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ, Nifty 50 में भी 182.95 अंकों की कमजोरी है और यह 24903.20 के लेवल तक लुढ़क गया है। आज के कारोबार में निफ्टी FMCG, ऑटो, आईटी, मेटल और बैकिंग इंडेक्स में जबरदस्त दबाव दिख रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

फेड चेयर जेरोम पॉवेल की स्पीच से पहले बाजार सतर्क

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच से पहले शेयर बाजार निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। जैक्सन होल में यह उनके कार्यकाल के खत्म होने से पहले अंतिम भाषण है। वे शुक्रवार को सुबह 10 बजे (EDT) अपनी स्पीच शुरू करेंगे और यह करीब 15 मिनट का हो सकता है। जैक्सन होल इकोनॉमिक पॉलिसी सिंपोसिजम 2025 का आयोजन 21-23 अगस्त को हो रहा है।

दिसंबर 2024 में 50 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती के बाद अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। तब से पॉवेल और FOMC सदस्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दरों में कटौती के दबाव के आगे नहीं झुके हैं। पॉवेल द्वारा ब्याज दरों में कटौती का कोई भी संकेत मार्केट में तेजी का माहौल पैदा कर सकता है। उन्होंने पहले कहा है कि वे ब्याज दरों में कटौती का अपना निर्णय आने वाले आर्थिक आंकड़ों के आधार पर लेंगे।

मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग

आज की गिरावट से पहले भारतीय शेयर बाजार में लगातार 6 दिनों तक मजबूत रैली देखी गई। इस दौरान Sensex करीब 2.20 फीसदी उछलकर 82000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इस तेजी के बाद अब निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिसके चलते आज बाजार में गिरावट नजर आ रही है।

आज निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी समेत ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। आज सबसे ज्यादा गिरावट Asian Paints, Adani Ports, ITC जैसे शेयरों में है।

अमेरिकी टैरिफ की डेडलाइन नजदीक

अमेरिका भारत पर जल्द ही 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाने वाला है, जो कि 27 अगस्त से लागू होगा। इससे भारत पर टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। इसके चलते भी मार्केट का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

FII-DII आंकड़े

अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार में लगातार बिकवाली की है। इस महीने अब तक FII ने कुल 24,128.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। हालांकि, 21 अगस्त को FII ने 1246.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर, 21 अगस्त को घरेलू निवेशकों (DII) ने 2546.27 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख