return to news
  1. Stock Market: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत, शेयर बाजार में रिकवरी के पीछे ये हैं वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत, शेयर बाजार में रिकवरी के पीछे ये हैं वजहें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 20, 2026, 11:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह ईरान के तेल पर लगे कुछ प्रतिबंध (sanctions) कम कर सकता है। साथ ही, दुनिया के कई देश Hormuz Strait में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Stock Market

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों के बीच आज क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आई है।

Stock Market: कल की भारी बिकवाली के बाद आज 20 मार्च को शेयर बाजार में खरीदारी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 1000 अंकों की तेजी देखी गई और यह 75,213.28 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 317 अंकों की बढ़त के साथ 23319.70 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। दरअसल मिडिल ईस्ट तनाव कम होने के संकेत मिल रहे है। इसके चलते आज क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट आई है। यहां हमने बाजार में रिकवरी के कारण बताए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध कम करने के दिए संकेत

अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह ईरान के तेल पर लगे कुछ प्रतिबंध (sanctions) कम कर सकता है। साथ ही, दुनिया के कई देश Hormuz Strait में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की वजह से तेल की कीमतें काफी बढ़ गई थीं। अब अमेरिका और अन्य देश कोशिश कर रहे हैं कि तेल की सप्लाई सामान्य रहे और कीमतें ज्यादा न बढ़ें।

अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी Scott Bessent ने कहा कि अमेरिका जल्द ही समुद्र में मौजूद ईरान के करीब 140 मिलियन बैरल तेल पर से प्रतिबंध हटा सकता है। इससे बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ेगी और कीमतें कम होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक अमेरिका ने ईरान के तेल को पूरी तरह रोकने की कोशिश नहीं की है और जरूरत पड़ने पर आगे भी नियमों में ढील दी जा सकती है।

Donald Trump ने भी साफ किया कि अमेरिका को इन हमलों की जानकारी नहीं थी और उन्होंने इज़राइल से अपील की कि ऊर्जा ठिकानों पर और हमले न किए जाएं। हालांकि, नेतन्याहू के सख्त बयान से यह भी साफ है कि संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है।

क्रू़ड ऑयल में आज गिरावट

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों के बीच आज क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 106.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया है।

वैल्यू बाइंग

बाजार में रिकवरी की एक और वजह वैल्यू बाइंग भी है। कल 19 मार्च को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। वहीं युद्ध के चलते पिछले एक महीने में बाजार 9 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। इसके चलते कई अच्छे शेयर इस समय डिस्काउंट पर उपलब्ध है। ऐसे में अब वैल्यू बाइंग नजर आ रही है।

Auto, IT, Metal और Pharma शेयरों ने दिया सहारा

आज शेयर बाजार को Auto, IT, Metal और Pharma शेयरों से सहारा मिला है। वहीं निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 3.47 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। निफ्टी मेटल भी करीब 2.73 फीसदी उछल गया है। निफ्टी IT में भी 2 फीसदी की बढ़त है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.50 फीसदी से ज्यादा की मजबूती है। इन सभी सेक्टर्स में खरीदारी के चलते आज बाजार में रिकवरी देखी गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख