return to news
  1. नवरत्न कंपनी BEL के शेयरों में क्यों दिखा उछाल? कंपनी ने ₹26,750 करोड़ का रिकॉर्ड बिजनेस किया

मार्केट न्यूज़

नवरत्न कंपनी BEL के शेयरों में क्यों दिखा उछाल? कंपनी ने ₹26,750 करोड़ का रिकॉर्ड बिजनेस किया

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 01, 2026, 14:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज BEL के शेयर 7% तक चढ़े, मार्केट क्लोज होने से पहले दोपहर 2:10 बजे BEL के शेयर 4.82% यानी कि 19.30 रुपये चढ़कर 419-420 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

शेयर सूची

BEL
--
BEL शेयर

क्यों BEL के शेयरों में दिख रहा है उछाल?

नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने फाइनेंशियल ईयर (FY) 2025-26 के दौरान पिछले साल के 23,024 करोड़ रुपये के बिजनेस की तुलना में 16.2% की वृद्धि दर्ज करते हुए लगभग 26,750 करोड़ रुपये (अनंतिम और लेखा अपरीक्षित, Provisional and Unaudited) का बिजनेस हासिल किया है। इसमें फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के दौरान लगभग 141.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की निर्यात बिक्री शामिल है, जो पिछले साल के निर्यात कारोबार 106.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 33.65% की वृद्धि दर्ज करती है। इसका असर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों पर भी देखने को मिला है। आज BEL के शेयर 7% तक चढ़े, मार्केट क्लोज होने से पहले दोपहर 2:10 बजे BEL के शेयर 4.82% यानी कि 19.30 रुपये चढ़कर 419-420 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के दौरान BEL ने 346 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात ऑर्डर समेत 30,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए। साल के दौरान डिफेंस सेक्टर में हासिल किए गए कुछ प्रमुख ऑर्डरों में एलसीए के लिए एवियोनिक्स, माउंटेन रडार, हेलिकॉप्टरों के लिए ईडब्ल्यू सूट, एयर डिफेंस रडार, वायु और नौसेना प्लेटफॉर्मों के लिए ईओआईआर पे-लोड, नौसेना प्लेटफॉर्मों के लिए ईडब्ल्यू सिस्टम, टैंकों के लिए फायर कंट्रोल एंड साइटिंग सिस्टम, मोबाइल कम्युनिकेशन टर्मिनल, नेटवर्क सिस्टम, काउंटर, मानवरहित एरियल सिस्टम, अपग्रेड, स्पेयर्स और सर्विसेज शामिल हैं। नॉन-डिफेंस सेक्टरों में प्रमुख ऑर्डरों में संचार उपकरण, एआईआईएमएस के लिए आईटी इंफ्रा, एयरपोर्ट निगरानी रडार, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन्स, ऑटोमेटेड ट्रेन ऑब्सर्वेशन सिस्टम, ईवीएम आदि शामिल हैं।

निर्यात की बात करें तो मिले अहम ऑर्डरों में संचार उपकरण, उपग्रह संचार नेटवर्क, टीआर मॉड्यूल, इलेक्ट्रॉनिक ईंधन, ड्रोन आदि शामिल हैं। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2026 को BEL की कुल ऑर्डर बुक लगभग 74,000 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें 495 मिलियम अमेरिकी डॉलर का निर्यात ऑर्डर बुक भी शामिल है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख