return to news
  1. Coal India के शेयरों में क्यों दिखा उछाल, एनर्जी संकट के चलते बढ़ा भाव, यहां समझें क्यों?

मार्केट न्यूज़

Coal India के शेयरों में क्यों दिखा उछाल, एनर्जी संकट के चलते बढ़ा भाव, यहां समझें क्यों?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड March 12, 2026, 15:37 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Coal India Shares: कोल इंडिया के शेयरों में आज 6% यानी कि करीब 24 रुपये तक का उछाल देखा गया। कोल इंडिया के शेयरों में यह तेजी क्यों देखी गई, क्या इसका कनेक्शन एनर्जी संकट से जुड़ा है, चलिए समझते हैं।

शेयर सूची

COALINDIA
--
कोल इंडिया लिमिटेड

कोल इंडिया के शेयरों में क्यों दिख रही है तेजी?

आज इंट्राडे ट्रेडिंग सेशन के दौरान कोल इंडिया के शेयरों में तेजी आई और यह अपने साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, क्योंकि भारतीय सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया कि अधिकारी अमेरिका-ईरान तनाव के बीच एनर्जी की मांग में किसी भी तरह की वृद्धि को पूरा करने के लिए तैयार हैं, जिससे ग्लोबल मार्केट में एनर्जी की कीमतें बढ़ गई हैं। 11 मार्च को आई खबर का असर आज कोल इंडिया के शेयरों पर भी देखने को मिला। शेयरों में 5% तक की यानी कि करीब 24 रुपये तक की तेजी देखी गई। सरकार ने कहा है कि देश कोयले की किसी भी तरह की अभूतपूर्व मांग के लिए तैयार है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पीआईबी प्रेस रिलीज के मुताबिक इस साल कोयले का उत्पादन और आपूर्ति खपत से अधिक बनी हुई है, जिसके परिणामस्वरूप तापीय ऊर्जा संयंत्रों और कोयला खदानों में कोयले का भंडार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा, गैर-विनियमित क्षेत्र को आपूर्ति पिछले साल की तुलना में लगभग 14% अधिक रही है। सीआईएल की खदानों में कोयले का भंडार 1 अप्रैल, 2025 को 106.78 मीट्रिक टन था। यह 9 मार्च, 2026 को बढ़कर 121.39 मीट्रिक टन हो गया है। इसके अलावा, एससीसीएल की खदानों में लगभग 6.07 मीट्रिक टन कोयला, कैप्टिव/वाणिज्यिक खदानों में 15.12 मीट्रिक टन और लगभग 14 मीट्रिक टन कोयला परिवहन के लिए उपलब्ध है। कुल मिलाकर यह भंडार अब तक के उच्चतम स्तर 156.58 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है।

यह कोयले का भंडार बिजली संयंत्रों में पहले से उपलब्ध कोयले के अतिरिक्त है, जो 9 मार्च, 2026 तक लगभग 54.05 मीट्रिक टन है , जो वर्तमान खपत दर के अनुसार लगभग 24 दिनों के लिए पर्याप्त है। देश में उपलब्ध कोयले का कुल भंडार लगभग 210 मीट्रिक टन है, जो लगभग 88 दिनों के लिए पर्याप्त होगा। देश में कोयले का उत्पादन समान गति से जारी है, जिससे खदानों में भंडार बढ़ता जा रहा है, ताकि रेलवे की सहायता से उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के अनुसार आपूर्ति बनाए रखा जा सके।

कोयला मंत्रालय निरंतर नीतिगत सुविधा, गहन प्रदर्शन निगरानी और हितधारकों के साथ समन्वित जुड़ाव से एक स्थिर और प्रदर्शन-संचालित वातावरण बनाने पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करना, प्रमुख क्षेत्रों में निर्बाध संचालन को बनाए रखना और देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है, जिससे 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के दीर्घकालिक राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान दिया जा सके।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख