return to news
  1. Gold, Silver Price Today (May 7): क्यों फिसलने लगे सोने-चांदी के भाव? चेक करें, आपके शहर में आज क्या है कीमत

मार्केट न्यूज़

Gold, Silver Price Today (May 7): क्यों फिसलने लगे सोने-चांदी के भाव? चेक करें, आपके शहर में आज क्या है कीमत

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 07, 2025, 11:01 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold, Silver Rate Today (May 7): भारत के घरेलू बाजार में सोने और चांदी, दोनों के भावों में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने के भाव ₹96,950 प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के भाव भी ₹88,871 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। वहीं, एक किलो चांदी का भाव ₹96,530 रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुस्ती नजर आई।

सोने-चांदी दोनों के भावों में बुधवार के शुरुआती कोराबार के दौरान गिरावट देखने को मिली।

सोने-चांदी दोनों के भावों में बुधवार के शुरुआती कोराबार के दौरान गिरावट देखने को मिली।

Gold, Silver Price Today (7 May): लगातार दो दिन तक चढ़ने के बाद भारत के घरेलू बाजार में बुधवार को सोने के भावों में गिरावट देखी जा रही है। सुबह 9:30 बजे इस बहुमूल्य धातु के भावों में सुस्ती नजर आई। 24 कैरेट सोने के भाव घरेलू बाजार में ₹96,950 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए जबकि एक दिन पहले ये ₹880/10 ग्राम ऊपर बंद हुए थे। वहीं 22 कैरेट सोने के भाव भी ₹88,871 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्यों गिरे हैं सोने के भाव?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व बुधवार 7 मई को ब्याज दर को लेकर ऐलान करने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड रिजर्व पर ब्याज दरों में कटौती का दवाब बनाते रहे हैं। ऐसे में निवेशक सेंट्रल बैंक के फैसले को करीबी से फॉलो कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार फेड रिजर्व ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।

ट्रंप ने विदेशों में बनने वाली फिल्मों पर 100% टैरिफ का ऐलान तो किया है लेकिन पहले के मुकाबले उनके रुख में नरमी के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स भी मजबूत होता नजर आया है। ऐसे में भरोसेमंद निवेश के तौर पर सोने की ओर निवेशकों का खास आकर्षण खास बरकरार नहीं है।

घरेलू स्थितियों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति भी जारी है। इसको देखते हुए भी निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं जिसका असर सोने पर देखा गया है।

भारत के प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम?

बुधवार के शुरुआती कारोबार में नई दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹96,680 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹88,623 प्रति 10 ग्राम रही। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹96,850 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹88,779 प्रति 10 ग्राम रही।

वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,130 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,036 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹96,720 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹88,660 प्रति 10 ग्राम रही।

MCX Gold futures भी अंतराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के साथ-साथ नीचे सरकते नजर आए। सुबह 9:30 बजे MCX Gold June future 0.6% की गिरावट के साथ ₹96,856 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इसमें दिन का उच्चतम स्तर ₹96,900 और न्यूनतम स्तर ₹96,550 दर्ज किया गया। अमेरिकी बाजार की बातें तो Gold June futures 0.8% यानी $29 नीचे $3,393 प्रति आउंस पर सरक गए।

भारत में आज चांदी के भाव

सोने के साथ-साथ चांदी के भावों में भी गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार में एक किलो चांदी 0.3% नीचे ₹96,530 के भाव पर चल रही थी। जुलाई के डिलिवरी ट्रेड्स के लिए MCX Silver 0.08% नीचे ₹96,625 प्रति किलो पर था जबकि चांदी के अंतरराष्ट्रीय भाव 0.3% नीचे $33.2 प्रति ट्रॉय आउंस रहे।

भारत के प्रमुख शहरों की बात करें तो एक किलो चांदी मुंबई में ₹96,400, दिल्ली में ₹96,240, चेन्नई में ₹96,680 और कोलकाता में ₹96,280 के भाव पर नजर आई।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख