return to news
  1. 52-week low से लाइफ टाइम हाई बनाने में इस शेयर ने लगाए 6 महीने, किस वजह से आई तेजी?

मार्केट न्यूज़

52-week low से लाइफ टाइम हाई बनाने में इस शेयर ने लगाए 6 महीने, किस वजह से आई तेजी?

विकास तिवारी

2 min read | अपडेटेड September 12, 2025, 12:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Waaree Energies का शेयर 6 महीने में 52 वीक लो से उछलकर 3864 रुपए के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। पिछले 6 महीने में शेयर ने 70% से ज्यादा के रिटर्न दिए हैं। अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि आखिर इस कंपनी के शेयर में इतनी तेजी कैसे आई?

शेयर सूची

WAAREEENER
--
वारी एनर्जीस

वारी एनर्जीस के स्टॉक्स में क्यों दिख रही तेजी?

Waaree Energies ने शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में नया इतिहास रच दिया। कंपनी का शेयर 6 महीने के भीतर 52 वीक लो से उछलकर 3864.4 रुपए के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। मजबूत नतीजे, बढ़ते ऑर्डर्स और सौर ऊर्जा सेक्टर की तेजी ने इस रैली को मजबूती दी है। 7 अप्रैल 2025 को Waaree का शेयर 52 वीक लो ₹1,808.65 रुपए पर था। इसके बाद कंपनी ने लगातार मजबूत प्रदर्शन दिखाया और निवेशकों का भरोसा जीता। हालांकि आज इसके शेयरों में हल्की मुनाफावसूली देखी जा रही है। भाव 1 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहा है।

मजबूत तिमाही नतीजों ने भरी जान

कंपनी ने अप्रैल-जून 2025 (Q1FY26) तिमाही में 2.3 Gw का रिकॉर्ड मॉड्यूल प्रोडक्शन किया। सेल प्रोडक्शन में भी तेजी रही। इस दौरान कंपनी की आय 31.48 प्रतिशत बढ़कर 4597.18 करोड़ रुपए रही। EBITDA 82.61 प्रतिशत उछलकर 1168.67 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 92.68 प्रतिशत चढ़कर 772.89 करोड़ रुपए रहा। मार्जिन भी 18.3 प्रतिशत से बढ़कर 25.42 प्रतिशत हो गया।

कंपनी का सबसे बड़ा पॉजिटिव रहा इसका मजबूत ऑर्डर बुक पोजिशन। Q1FY26 तक Waaree के पास करीब 49,000 करोड़ रुपए के ऑर्डर्स थे। इनमें घरेलू, एक्सपोर्ट और फ्रेंचाइजी ऑर्डर्स शामिल हैं। अमेरिका में कंपनी ने पिछले क्वार्टर में 2.23 Gw के नए ऑर्डर्स हासिल किए।

ग्लोबल और घरेलू मार्केट में कंपनी का क्या है हाल?

कंपनी के मुताबिक, अमेरिका में डाटा सेंटर्स का विस्तार, मैन्युफैक्चरिंग का री-शोरिंग और ट्रांसपोर्टेशन का इलेक्ट्रिफिकेशन ग्रोथ को गति दे रहे हैं। भारत और अमेरिका दोनों ही जगहों पर डिमांड मजबूत बनी हुई है। कंपनी का मानना है कि सौर ऊर्जा में यह एक मल्टी-डिकेडल अवसर है। ग्लोबल सोलर मार्केट अगले कुछ सालों में 23.2 प्रतिशत CAGR से बढ़ेगा, जबकि भारत का सोलर मार्केट 2029 तक 16 प्रतिशत CAGR से ग्रो करेगा। PLI स्कीम, पीएम-कुसुम और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी नीतियों ने भी कंपनियों को नई ताकत दी है।

ब्रोकरेज का नजरिया क्या है?

ग्लोबल ब्रोकरेज Nomura ने Waaree Energies पर पॉजिटिव रुख अपनाया है। Nomura का कहना है कि भारत की सोलर एनर्जी क्षमता FY25 के 106 Gw से FY30 तक 293 Gw तक पहुंच सकती है, जिससे Waaree जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.