मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड August 22, 2025, 07:58 IST
सारांश
विक्रम सोलर का आईपीओ 56.42 गुना सब्सक्राइब हुआ। 21 अगस्त शाम 5:05: बजे (तीसरे दिन) तक, रिटेल कैटेगरी में 7.98 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 145.10 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 52.87 गुना सब्सक्राइब हुआ।

विक्रम सोलर आईपीओ का एलॉटमेंट स्टेटस कैसे पता करें?
Vikram Solar IPO Allotment: आज आईपीओ मार्केट में हलचल रहने वाली है। चार मेनबोर्ड आईपीओ के आज एलॉटमेंट फाइनलाइज किए जाने हैं। इसमें विक्रम सोलर का भी नाम शामिल है। विक्रम सोलर का आईपीओ 56.42 गुना सब्सक्राइब हुआ। 21 अगस्त शाम 5:05: बजे (तीसरे दिन) तक, रिटेल कैटेगरी में 7.98 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 145.10 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 52.87 गुना सब्सक्राइब हुआ। विक्रम सोलर एलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें चलिए जानते हैं-
इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।
इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
अब Submit बटन पर क्लिक करें।
ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चित्तौड़गढ़ वेबसाइट के मुताबिक विक्रम सोलर आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी 45 रुपये है, अंतिम बार 22 अगस्त 2025 को सुबह 6:57 बजे अपडेट किया गया। 332 के प्राइस बैंड के साथ, विक्रम सोलर आईपीओ का अनुमानित लिस्टिंग वैल्यू 377 रुपये (कैपिटल प्राइस + आज का जीएमपी) है। प्रति शेयर अपेक्षित लाभ/हानि 13.55% है।
विक्रम सोलर आईपीओ 2,079.37 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू 4.52 करोड़ शेयरों के फ्रेश इश्यू (जिसकी वैल्यू 1,500.00 करोड़ रुपये) और 1.75 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS, जिसकी कुल वैल्यू 579.37 करोड़ रुपये) का कॉम्बिनेशन है। विक्रम सोलर आईपीओ 19 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 21 अगस्त को बोली लगाने का आखिरी दिन था। 22 अगस्त यानी कि आज विक्रम सोलर का एलॉटमेंट फाइनलाइज किया जाना है। विक्रम सोलर आईपीओ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग डेट 26 अगस्त तय की गई है।
विक्रम सोलर आईपीओ का प्राइस बैंड 315 से 332 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आवेदन के लिए लॉट साइज 45 है। रिटेलर के लिए जरूरी मिनिमम इन्वेस्टमेंट 14,175 रुपये (45 शेयर) है। sNII के लिए लॉट साइज इन्वेस्टमेंट 14 लॉट (630 शेयर) है, जिसकी वैल्यू 2,09,160 रुपये है, और bNII के लिए 67 लॉट (3,015 शेयर) है, जिसकी वैल्यू 10,00,980 रुपये है। जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
31 मार्च, 2025 और 31 मार्च, 2024 को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर के बीच विक्रम सोलर लिमिटेड का रेवेन्यू 37% बढ़ा और PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) 75% बढ़ा। विक्रम सोलर आईपीओ का मार्केट कैपिटलाइजेशन 12009.01 करोड़ रुपये है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty Insurance Index? Constituents, Historical Returns, and Selection Criteria
What is the Nifty Sugar and Ethanol Index? Components, Returns, and Selection Criteria
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs