return to news
  1. US Fed Meeting: ब्याज दरों पर क्या होगा फैसला? भारत में कब और कहां देखें Jerome Powell की लाइव स्पीच

मार्केट न्यूज़

US Fed Meeting: ब्याज दरों पर क्या होगा फैसला? भारत में कब और कहां देखें Jerome Powell की लाइव स्पीच

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 17, 2026, 19:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

US Fed Meeting: यह बैठक इसलिए भी अहम हो जाता है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने आर्थिक अनिश्चितता को बढ़ा दिया है। यह तनाव 28 फरवरी 2026 को अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद शुरू हुआ था और अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है।

Jerome Powell

US Fed FOMC: Jerome Powell का कार्यकाल मई 2026 में खत्म होने वाला है।

US Fed Meeting: अमेरिका का केंद्रीय बैंक Federal Reserve इस हफ्ते अपनी अहम बैठक करने जा रहा है। यह बैठक 17 मार्च से शुरू हो गई है और 18 मार्च 2026 तक चलेगी। इसमें यह फैसला लिया जाएगा कि ब्याज दरों में बदलाव करना है या नहीं। बता दें कि Jerome Powell का कार्यकाल मई 2026 में खत्म होने वाला है। मौजूदा बैठक के बाद उनकी आखिरी बैठक अप्रैल में होगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या ब्याज दरों में होगा बदलाव?

बाजार की उम्मीदों की बात करें तो CME Group के फेडवॉच डेटा के मुताबिक करीब 99.1% संभावना है कि फेड इस बार ब्याज दरों को 3.50% से 3.75% के बीच ही बनाए रखेगा, यानी कोई बदलाव नहीं होगा। इसका मतलब है कि इस बैठक में ब्याज दरों को बरकरार रखा जा सकता है।

US Fed meeting: भारत में कब और कहां देखें

भारत में फेड का पॉलिसी ऐलान 19 मार्च को रात 12:30 बजे (IST) आएगा। इसके बाद Jerome Powell की प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत में रात 1:00 बजे (IST) से शुरू होगी।

  • निवेशक इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को फेड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.federalreserve.gov/ पर देख सकते हैं।
  • इसके अलावा US Fed के यूट्यूब चैनल पर भी इसे लाइव देखा जा सकता है। जिसका लिंक https://www.youtube.com/federalreserve है।
  • फेड के फैसलों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपस्टॉक्स हिंदी की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

जियो पॉलिटिकल टेंशन

यह बैठक इसलिए भी अहम हो जाता है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने आर्थिक अनिश्चितता को बढ़ा दिया है। यह तनाव 28 फरवरी 2026 को अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद शुरू हुआ था और अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2026 में अमेरिका में महंगाई दर 3 फीसदी तक पहुंच गई है, जबकि जनवरी में यह 2 फीसदी थी। यानी महंगाई फिर से बढ़ रही है, जिससे फेड के लिए तुरंत दरें घटाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

अगला लेख