return to news
  1. Upcoming IPOs: अगले हफ्ते 3 मेनबोर्ड समेत खुलेंगे कुल 7 आईपीओ, इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते 3 मेनबोर्ड समेत खुलेंगे कुल 7 आईपीओ, इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 20, 2026, 13:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Sai Parenterals का IPO 24 से 27 मार्च तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड ₹372 से ₹392 प्रति शेयर है और एक लॉट में 38 शेयर मिलेंगे। कुल इश्यू ₹408.79 करोड़ का है, जिसमें ₹285 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹123.79 करोड़ का OFS शामिल है।

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: नए सप्ताह में कुल 7 IPO खुलेंगे और 4 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी।

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते शेयर बाजार काफी व्यस्त रहने वाला है। 23 मार्च से शुरू हो रहे नए सप्ताह में कुल 7 IPO खुलेंगे और 4 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी। इन IPO में 3 मेनबोर्ड और 4 SME इश्यू शामिल हैं, जिससे निवेशकों के पास कई नए मौके होंगे। यहां हमने इन आईपीओ की पूरी जानकारी दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मेनबोर्ड IPO

Sai Parenterals IPO

Sai Parenterals का IPO 24 से 27 मार्च तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड ₹372 से ₹392 प्रति शेयर है और एक लॉट में 38 शेयर मिलेंगे। कुल इश्यू ₹408.79 करोड़ का है, जिसमें ₹285 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹123.79 करोड़ का OFS शामिल है। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने, कर्ज चुकाने, नया R&D सेंटर बनाने और अन्य जरूरतों के लिए करेगी।

Amir Chand Jagdish Kumar Exports IPO

Amir Chand Jagdish Kumar Exports का IPO भी 24 से 27 मार्च तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड ₹201 से ₹212 है और एक लॉट में 70 शेयर होंगे। यह ₹440 करोड़ का पूरा फ्रेश इश्यू है। कंपनी “Aeroplane” ब्रांड के तहत बासमती चावल का एक्सपोर्ट करती है और जुटाई गई रकम को वर्किंग कैपिटल और सामान्य कामों में लगाएगी।

Powerica Limited IPO

Powerica Limited का IPO भी इसी अवधि में खुलेगा। इसका प्राइस बैंड ₹375 से ₹395 प्रति शेयर है और लॉट साइज 37 शेयर का है। कुल इश्यू ₹1,100 करोड़ का है, जिसमें ₹700 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ OFS है। इसमें से ₹525 करोड़ कर्ज कम करने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

SME IPO

  • SME सेगमेंट में Tipco Engineering का IPO 23 से 25 मार्च तक खुलेगा, जिसकी कीमत ₹84 से ₹89 प्रति शेयर है और लिस्टिंग 1 अप्रैल को होगी।
  • Highness Microelectronics का IPO 24 से 27 मार्च तक खुलेगा, प्राइस ₹114 से ₹120 है और लिस्टिंग 2 अप्रैल को होगी।
  • Vivid Electromech का IPO 25 से 30 मार्च तक खुलेगा, प्राइस ₹528 से ₹555 है और लिस्टिंग 6 अप्रैल को तय है।
  • Emiac Technologies का IPO 27 मार्च से 8 अप्रैल तक खुलेगा, हालांकि इसका प्राइस और लॉट साइज अभी घोषित नहीं हुआ है, और इसकी लिस्टिंग 13 अप्रैल को होगी।

लिस्टिंग अपडेट

अगले हफ्ते Innovision, GSP Crop Science, Raajmarg Infra Investment Trust और Novus Loyalty जैसी कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है, जिससे बाजार में और गतिविधि बढ़ेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख