return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे PhysicsWallah समेत 5 नए आईपीओ, 7 कंपनियों की होगी शेयर बाजार में एंट्री

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे PhysicsWallah समेत 5 नए आईपीओ, 7 कंपनियों की होगी शेयर बाजार में एंट्री

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 10, 2025, 07:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Upcoming IPOs: इस हफ्ते Lenskart Solutions, Groww, Pine Labs, Shreeji Global FMCG, Finbud Financial, Curis Lifesciences और Shining Tools के शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है। इसके अलावा 5 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं।

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: Emmvee Photovoltaic Power सोलर पैनल और सोलर सेल बनाने वाली कंपनी है।

Upcoming IPOs: इस हफ्ते में शेयर बाजार में 5 नई कंपनियां अपने IPOs लेकर आ रही हैं। इनमें 3 मेनबोर्ड सेगमेंट से और 2 SME आईपीओ शामिल हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट के IPOs में Emmvee Photovoltaic Power, PhysicsWallah और Tenneco Clean Air India शामिल हैं। इसके अलावा Workmates Core2Cloud Solution और Mahamaya Lifesciences के SME IPOs भी लॉन्च होंगे। बता दें कि इस हफ्ते 7 कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी होगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Emmvee Photovoltaic Power IPO

Emmvee Photovoltaic Power सोलर पैनल और सोलर सेल बनाने वाली कंपनी है। इसका IPO 11 नवंबर से 13 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹206-₹217 प्रति शेयर तय किया है। कुल इश्यू साइज करीब ₹2900 करोड़ का है जिसमें से ₹2143.86 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने और अपनी सहायक कंपनियों के कर्ज चुकाने में करेगी। यह कंपनी सोलर मॉड्यूल और सेल निर्माण में देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है।

PhysicsWallah IPO

ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म PhysicsWallah का IPO भी 11 से 13 नवंबर तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड ₹103-₹109 प्रति शेयर है। कुल इश्यू साइज ₹3480 करोड़ है, जिसमें ₹3100 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹380 करोड़ OFS (प्रमोटर्स द्वारा शेयर बेचने) के रूप में होगा। कंपनी इन पैसों का उपयोग अपने विस्तार और नए सेंटर खोलने में करेगी। PhysicsWallah NEET, JEE, UPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरीके से कराता है।

Tenneco Clean Air India IPO

Tenneco Clean Air India का IPO 12 नवंबर को खुलेगा और 14 नवंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹378-₹397 प्रति शेयर है और एक लॉट में 37 शेयर होंगे। यह IPO पूरी तरह Offer for Sale (OFS) है, यानी कंपनी को IPO से कोई पैसा नहीं मिलेगा। पैसा सीधे प्रमोटर को जाएगा। यह कंपनी गाड़ियों के लिए क्लीन एयर और पावरट्रेन से जुड़े उच्च तकनीकी उपकरण बनाती है।

Workmates Core2Cloud Solution (SME IPO)

  • इश्यू साइज: ₹69.84 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹200-₹204
  • तारीख: 11 नवंबर से 13 नवंबर
  • लिस्टिंग: 18 नवंबर को BSE SME
  • लॉट साइज: 1,200 शेयर

Mahamaya Lifesciences (SME IPO)

  • इश्यू साइज: ₹70.44 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹108-₹114
  • तारीख: 11 नवंबर से 13 नवंबर
  • लिस्टिंग: 18 नवंबर को BSE SME
  • लॉट साइज: 2,400 शेयर

अगले हफ्ते होने वाली लिस्टिंग

अगले हफ्ते Lenskart Solutions, Groww, Pine Labs, Shreeji Global FMCG, Finbud Financial, Curis Lifesciences और Shining Tools के शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है। अगर आप IPO में निवेश कर रहे हैं, तो कंपनी के फाइनेंशियल, बिजनेस मॉडल और ग्रोथ प्लान्स को समझकर ही निर्णय लें। मार्केट में लिस्टिंग गेन मिलता है या नहीं, यह मार्केट सेंटीमेंट और कंपनी की डिमांड पर निर्भर करेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख