return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते IPO मार्केट में लौटेगी रौनक, 8 नए इश्यू खुलने के लिए तैयार, 4 की होगी लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते IPO मार्केट में लौटेगी रौनक, 8 नए इश्यू खुलने के लिए तैयार, 4 की होगी लिस्टिंग

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 23, 2026, 07:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सबसे बड़ा IPO Clean Max Enviro Energy Solutions का है। यह कंपनी ₹3,100 करोड़ जुटाने जा रही है, जिसमें ₹1,200 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,900 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। इस IPO का प्राइस बैंड ₹1,000 से ₹1,053 प्रति शेयर रखा गया है।

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: इस हफ्ते कम से कम 8 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे।

Upcoming IPOs: इस हफ्ते यानी 23 फरवरी से शेयर बाजार में निवेशकों के लिए काफी हलचल रहने वाली है। इस दौरान कम से कम 8 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इन IPO में 4 मेनबोर्ड और 4 SME कैटेगरी के इश्यू शामिल हैं। इसके अलावा 4 कंपनियों के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने जा रहे हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मेनबोर्ड IPO

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO

सबसे बड़ा IPO Clean Max Enviro Energy Solutions का है। यह कंपनी ₹3,100 करोड़ जुटाने जा रही है, जिसमें ₹1,200 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,900 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। इस IPO का प्राइस बैंड ₹1,000 से ₹1,053 प्रति शेयर रखा गया है। यह इश्यू 23 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा, जबकि शेयरों की लिस्टिंग 2 मार्च को NSE और BSE पर होगी। एक लॉट में 14 शेयर होंगे।

Shree Ram Twistex IPO

इसके अलावा Shree Ram Twistex भी अपना IPO ला रही है। यह ₹110.24 करोड़ का पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इसका प्राइस बैंड ₹95 से ₹104 रखा गया है। यह IPO भी 23 से 25 फरवरी तक खुलेगा और 2 मार्च को NSE और BSE पर लिस्ट होगा।

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO

ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी PNGS Reva Diamond Jewellery का IPO ₹380 करोड़ का है। इसमें सिर्फ फ्रेश इश्यू शामिल है। इसका प्राइस बैंड ₹367 से ₹386 है। यह IPO 24 फरवरी को खुलेगा और 26 फरवरी को बंद होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग 4 मार्च को होगी।

Omnitech Engineering IPO

इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी Omnitech Engineering भी IPO ला रही है। इसका साइज ₹583 करोड़ है, जिसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल हैं। इसका प्राइस बैंड ₹216 से ₹227 है। यह IPO 25 से 27 फरवरी तक खुलेगा और 5 मार्च को लिस्ट होगा।

SME IPO

  • SME सेगमेंट में Kiaasa Retail का IPO ₹69.72 करोड़ का है। इसका प्राइस बैंड ₹121 से ₹127 है। यह इश्यू 23 से 25 फरवरी तक खुलेगा और 2 मार्च को BSE SME पर लिस्ट होगा। इसमें रिटेल निवेशक को कम से कम 2,000 शेयर लेने होंगे।
  • टेक सेक्टर की कंपनी Mobilise App Lab ₹20.10 करोड़ का IPO ला रही है। इसका प्राइस बैंड ₹75 से ₹80 है। यह IPO भी 23 से 25 फरवरी तक खुलेगा और 2 मार्च को BSE SME पर लिस्ट होगा।
  • इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Accord Transformer & Switchgear का IPO ₹25.59 करोड़ का है। इसका प्राइस बैंड ₹43 से ₹46 रखा गया है। यह इश्यू 23 से 25 फरवरी तक खुलेगा और 2 मार्च को BSE SME पर लिस्ट होगा।
  • इसके अलावा Yaap Digital का IPO भी इस हफ्ते खुलेगा। यह 55.25 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा। इसका प्राइस बैंड और न्यूनतम निवेश सीमा अभी घोषित नहीं की गई है। यह IPO 25 से 27 फरवरी तक खुलेगा और 5 मार्च को BSE SME पर लिस्ट होगा।

इस हफ्ते कौन-कौन से IPO लिस्ट होंगे

इस हफ्ते चार कंपनियों के शेयर बाजार में एंट्री करेंगे। Fractal Industries के शेयर 24 फरवरी को लिस्ट होंगे। Yashhtej Industries की लिस्टिंग 25 फरवरी को होगी। वहीं Gaudium IVF and Women Health और Manilam Industries दोनों की लिस्टिंग 27 फरवरी को तय है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख