return to news
  1. Upcoming IPOs: अगले हफ्ते खुलेगा Citius Transnet InvIT का आईपीओ, इन 3 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते खुलेगा Citius Transnet InvIT का आईपीओ, इन 3 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 10, 2026, 14:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Citius Transnet InvIT IPO ₹1340 करोड़ का एक बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से नया इश्यू है और इसमें ऑफर फॉर सेल नहीं है। यह 17 अप्रैल को खुलेगा और 21 अप्रैल को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड अभी घोषित नहीं किया गया है।

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: Om Power Transmission का शेयर 17 अप्रैल को NSE और BSE पर लिस्ट होगा।

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते यानी 13 अप्रैल से शुरू हो रहे नए सप्ताह में IPO मार्केट में ज्यादा हलचल नहीं रहने वाली है। मेनबोर्ड और SME के IPO सेगमेंट में कोई नया बड़ा इश्यू नहीं आएगा। यानी नए IPO के लिहाज से हफ्ता काफी सुस्त रहने वाला है। हालांकि, एक InvIT जरूर लॉन्च होगा और कुछ कंपनियों की लिस्टिंग देखने को मिलेगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Citius Transnet InvIT IPO

Citius Transnet InvIT IPO ₹1340.00 करोड़ का एक बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से नया इश्यू है और इसमें ऑफर फॉर सेल नहीं है। यह 17 अप्रैल को खुलेगा और 21 अप्रैल को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड अभी घोषित नहीं किया गया है। IPO से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल SRPL और कुछ प्रोजेक्ट कंपनियों (SPVs) जैसे TEL, JSEL, Dhola और Dibang में हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा कुछ पैसा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी इस्तेमाल होगा।

यह InvIT खासतौर पर ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे सड़कों में निवेश करने के लिए बनाया गया है। इसके पास शुरुआत में 3406.71 लेन किलोमीटर का पोर्टफोलियो है, जिसमें 7 टोल प्रोजेक्ट और 3 एन्युटी प्रोजेक्ट शामिल हैं, जो देश के 9 राज्यों में फैले हुए हैं। इस IPO का अलॉटमेंट 22 अप्रैल को फाइनल हो सकता है और इसकी लिस्टिंग 24 अप्रैल को NSE और BSE पर होने की संभावना है।

3 कंपनियों की लिस्टिंग

इस हफ्ते तीन कंपनियों की लिस्टिंग होगी। Safety Controls & Devices और Emiac Technologies के शेयर 13 अप्रैल को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। वहीं Om Power Transmission का शेयर 17 अप्रैल को NSE और BSE पर लिस्ट होगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख