return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलने वाले हैं 4 नए आईपीओ, 6 कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलने वाले हैं 4 नए आईपीओ, 6 कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 02, 2026, 11:26 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Upcoming IPOs: NFP Sampoorna Foods काजू की प्रोसेसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का कारोबार करती है। यह कंपनी IPO के जरिए ₹24.53 करोड़ जुटाएगी। कंपनी 44.6 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू ला रही है, जिसका प्राइस बैंड ₹52–55 प्रति शेयर तय किया गया है।

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: हफ्ते के आखिरी दिन यानी 6 फरवरी को Biopol Chemicals का IPO खुलेगा।

Upcoming IPOs: इस हफ्ते 2 फरवरी से प्राइमरी मार्केट में फिर से हलचल देखने को मिलेगी, क्योंकि दलाल स्ट्रीट पर कुल चार नए IPO लॉन्च होने जा रहे हैं। हालांकि, मेनबोर्ड सेगमेंट में फिलहाल कोई बड़ा IPO नहीं है और पूरा फोकस SME सेगमेंट पर रहेगा। 4 फरवरी को SME सेगमेंट में 3 कंपनियां अपना IPO लॉन्च करेंगी। इनमें NFP Sampoorna Foods, Brandman Retail और Grover Jewells शामिल हैं। इन तीनों IPOs की सब्सक्रिप्शन विंडो 6 फरवरी तक खुली रहेगी। इसके बाद हफ्ते के आखिरी दिन यानी 6 फरवरी को Biopol Chemicals का IPO खुलेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NFP Sampoorna Foods

NFP Sampoorna Foods काजू की प्रोसेसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का कारोबार करती है। यह कंपनी IPO के जरिए ₹24.53 करोड़ जुटाएगी। कंपनी 44.6 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू ला रही है, जिसका प्राइस बैंड ₹52–55 प्रति शेयर तय किया गया है।

Grover Jewells IPO

थोक सोने के गहनों की निर्माता Grover Jewells अपने IPO के जरिए ₹33.83 करोड़ जुटाएगी। कंपनी 38.44 लाख शेयर ऑफर कर रही है और इसका प्राइस बैंड ₹83–88 प्रति शेयर रखा गया है।

Brandman Retail IPO

इंटरनेशनल स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड्स की डिस्ट्रीब्यूटर Brandman Retail भी 4 फरवरी को अपना IPO लॉन्च करेगी। कंपनी 48.91 लाख शेयर जारी करेगी, हालांकि अभी इसका प्राइस बैंड घोषित नहीं किया गया है।

Biopol Chemicals IPO

इसके अलावा Biopol Chemicals का IPO 6 फरवरी को खुलेगा। कंपनी ₹31.26 करोड़ जुटाने के लिए 28.94 लाख शेयर ऑफर करेगी और इसका प्राइस बैंड ₹102–108 प्रति शेयर तय किया गया है।

नए IPOs के साथ-साथ CKK Retail Mart का ₹88 करोड़ का IPO भी इस हफ्ते बंद होगा। यह कंपनी पैकेज्ड एग्री-कमोडिटीज का डिस्ट्रीब्यूशन करती है। इसका IPO 3 फरवरी को क्लोज होगा और प्राइस बैंड ₹155–163 प्रति शेयर रखा गया है।

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

लिस्टिंग फ्रंट पर भी यह हफ्ता काफी व्यस्त रहेगा। कुल 6 SME कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। Hannah Joseph Hospital की लिस्टिंग 2 फरवरी को BSE SME पर होगी। इसके बाद 3 फरवरी को Kasturi Metal Composite की एंट्री होगी।

वहीं 4 फरवरी को Msafe Equipments, Kanishk Aluminium India और Accretion Nutraveda के शेयर BSE SME पर ट्रेडिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा CKK Retail Mart की लिस्टिंग 6 फरवरी को NSE Emerge पर होने की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख