मार्केट न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड July 18, 2025, 10:07 IST
सारांश
डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म PhonePe को अमेरिकी रिटेल कॉर्पोरेशन वॉलमार्ट का समर्थन प्राप्त है। इस कंपनी ने आईपीओ से पहले अपना कानूनी निवास स्थान सिंगापुर से भारत में शिफ्ट कर लिया है। बेंगलुरु स्थित यह कंपनी अगस्त में ही अपने ड्राफ्ट इश्यू पेपर दाखिल कर सकती है।

Upcoming IPOs: आने वाले समय में कई स्टार्टअप्स कंपनियां भी शेयर बाजार में एंट्री करने की योजना बना रही हैं।
डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म फोनपे को अमेरिकी रिटेल कॉर्पोरेशन वॉलमार्ट का समर्थन प्राप्त है। इस कंपनी ने आईपीओ से पहले अपना कानूनी निवास स्थान सिंगापुर से भारत में शिफ्ट कर लिया है। बेंगलुरु स्थित यह कंपनी अगस्त में ही अपने ड्राफ्ट इश्यू पेपर दाखिल कर सकती है।
फरवरी में कंपनी ने कहा था कि उसने अपने संभावित आईपीओ के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने कहा, "यह कंपनी के लिए एक अहम उपलब्धि है, जो इस साल अपनी 10वीं वर्षगांठ मनाएगी। कंपनी ने करोड़ों ग्राहकों को इनोवेटिव फाइनेंशियल सर्विसेज और तकनीकी सॉल्यूशन प्रोवाइड किया है। कंपनी ने जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टेनली, कोटक महिंद्रा कैपिटल और सिटी को एडवाइजर के रूप में चुना है।
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी OYO जल्द ही IPO प्रक्रिया शुरू कर सकती है। पहले आई रिपोर्ट्स में संकेत दिया गया था कि कंपनी अगस्त और सितंबर के बीच अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है।
पिछले महीने फॉर्च्यून इंडिया के साथ बातचीत में ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने कहा कि कंपनी स्वतंत्र बोर्ड, हाई-क्वालिटी अर्निंग और मजबूत गवर्नेंस के साथ IPO के लिए तैयार रहने पर फोकस्ड है। ओयो ने वित्त वर्ष 2024-25 में PAT में 172% की वृद्धि दर्ज की, जो पिछले वर्ष के 229 करोड़ रुपये की तुलना में 623 करोड़ रुपये रहा।
सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो ने गोपनीय तरीके से मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास एक डीआरएचपी दाखिल किया है। कंपनी ने कॉन्फिडेंशियल आईपीओ प्री-फाइलिंग रूट चुना है, जो उसे DRHP के तहत डीटेल्स को बाद के चरणों तक छिपाने की अनुमति देता है। आईपीओ के साइज से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
आईवियर स्टार्टअप लेंसकार्ट जल्द ही एक पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की तैयारी में है और एक प्राइवेट कंपनी से पब्लिक कंपनी बन गई है। IPO की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कंपनी को प्राइवेट लिमिटेड से पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदलना जरूरी होता है। यह जानकारी कंपनी ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के पास एक फाइलिंग में दी है।
Peyush Bansal की अगुवाई वाली इस कंपनी में SoftBank, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, Temasek, KKR, Kedaara Capital, Alpha Wave Global और TPG जैसे बड़े निवेशकों ने पैसा लगाया है।
ऑडियो और वियरेबल ब्रांड boAt की पेरेंट कंपनी Imagine Marketing ने SEBI के पास IPO के लिए शुरुआती दस्तावेज कॉन्फिडेंशियल तरीके से जमा किए हैं। कंपनी ने IPO के लिए Goldman Sachs, Nomura और ICICI Securities को मर्चेंट बैंकर के रूप में नियुक्त किया है।
इससे पहले कंपनी ने जनवरी 2022 में ₹2000 करोड़ के पब्लिक ऑफर के लिए दस्तावेज जमा किए थे, लेकिन बाद में मार्केट की स्थिति को देखते हुए योजना को रद्द कर दिया था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
What Is the Nifty Power Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
FDI Impact on Share Market: How Foreign Investment Moves Stocks
Weekly vs Monthly Options Expiry: What Investors Need to Know
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs