return to news
  1. TTK Prestige समेत कई शेयर आज फिर 11% तक उछले, LNG सप्लाई की चिंता के बीच बढ़ी खरीदारी

मार्केट न्यूज़

TTK Prestige समेत कई शेयर आज फिर 11% तक उछले, LNG सप्लाई की चिंता के बीच बढ़ी खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 19, 2026, 14:59 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

यह तेजी इसलिए आई क्योंकि वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इंडक्शन कुकटॉप और इलेक्ट्रिक केतली जैसे उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है। लोगों को लग रहा है कि गैस सप्लाई प्रभावित हो सकती है, इसलिए वे बिजली से चलने वाले विकल्पों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।

शेयर सूची

BUTTERFLY
--
TTKPRESTIG
--
TTK Prestige

TTK Prestige: जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच LNG (Liquefied Natural Gas) सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है।

आज 19 मार्च को एक बार फिर घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी दिख रही है। Butterfly Gandhimathi Appliances का शेयर 11 फीसदी उछलकर 658 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। इसके अलावा TTK Prestige के शेयरों में भी करीब 4.60 फीसदी की तेजी के साथ 500 रुपये के भाव पर पहुंच गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसी तरह, Stove Kraft के शेयर 7% बढ़कर 533 रुपये तक पहुंच गए। इसके अलावा Hawkins Cookers के शेयरों में भी लगभग 3% की बढ़त देखी गई।

क्या है इस तेजी की वजह?

यह तेजी इसलिए आई क्योंकि वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इंडक्शन कुकटॉप और इलेक्ट्रिक केतली जैसे उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है। लोगों को लग रहा है कि गैस सप्लाई प्रभावित हो सकती है, इसलिए वे बिजली से चलने वाले विकल्पों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।

Ras Laffan Industrial City पर हमला

जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच LNG (Liquefied Natural Gas) सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है। दरअसल, कतर के Ras Laffan Industrial City, जो दुनिया का सबसे बड़ा LNG केंद्र है, वहां ईरानी मिसाइल हमले के बाद नुकसान की खबर सामने आई है। इससे ग्लोबल गैस सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका है, और इसी डर के चलते लोग बिजली से चलने वाले उपकरणों की ओर ज्यादा झुक रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख