return to news
  1. TTK Prestige समेत कई शेयर 3 दिन में 28% तक चढ़े, इंडक्शन कुकर की बिक्री बढ़ने का असर

मार्केट न्यूज़

TTK Prestige समेत कई शेयर 3 दिन में 28% तक चढ़े, इंडक्शन कुकर की बिक्री बढ़ने का असर

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 12, 2026, 13:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज TTK Prestige का शेयर करीब 9% चढ़ गया। पिछले 3 दिनों में यह स्टॉक करीब 28 फीसदी भाग चुका है। इसके अलावा Bajaj Electricals के शेयरों में भी 3 दिन में करीब 9 फीसदी की तेजी आ चुकी है। Crompton Greaves Consumer Electricls का शेयर भी 3 दिन में करीब 4 फीसदी बढ़ा है।

शेयर सूची

TTK Prestige

TTK Prestige: गैस की सप्लाई को लेकर खबरें आने के बाद लोग खाना बनाने के दूसरे विकल्प ढूंढ रहे हैं।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच वॉर और LPG गैस की सप्लाई को लेकर बनी चिंता का असर कई सेक्टर्स पर दिख रहा है। गैस की कमी की आशंका के कारण लोग तेजी से इंडक्शन कुकटॉप और इलेक्ट्रिक केतली खरीद रहे हैं। इसी वजह से किचन उपकरण बनाने वाली कंपनियों के शेयर लगातार तीसरे दिन बढ़ गए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

TTK Prestige 3 दिन में 28% उछला

आज TTK Prestige का शेयर करीब 9% चढ़ गया। पिछले 3 दिनों में यह स्टॉक करीब 28 फीसदी भाग चुका है। इसके अलावा Bajaj Electricals के शेयरों में भी 3 दिन में करीब 9 फीसदी की तेजी आ चुकी है। Crompton Greaves Consumer Electricls का शेयर भी 3 दिन में करीब 4 फीसदी बढ़ा है।

दरअसल गैस की सप्लाई को लेकर खबरें आने के बाद लोग खाना बनाने के दूसरे विकल्प ढूंढ रहे हैं। इसलिए इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक केतली और दूसरे इलेक्ट्रिक किचन उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है।

इंडक्शन चूल्हों की बिक्री 30 गुना बढ़ी

पीटीआई के मुताबिक टाटा ग्रुप की कंपनी क्रोमा ने पिछले कुछ दिनों में चूल्हों की मांग में तीन गुना बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि 'पिजन' ब्रांड बनाने वाली कंपनी स्टोवक्राफ्ट लिमिटेड की औसत साप्ताहिक ऑनलाइन बिक्री चार गुना बढ़ गई है।

वहीं, अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दो दिन में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री 30 गुना बढ़ गई है, जबकि चावल पकाने वाला कुकर और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की बिक्री में चार गुना उछाल आया है। एयर फ्रायर और इलेक्ट्रिक केतली की बिक्री भी दोगुनी हो गई है।

सरकार ने की पैनिक बुकिंग न करने की अपील

सरकार ने लोगों से पैनिक बुकिंग न करने की अपील की है। सरकार ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी Sujata Sharma के अनुसार घरेलू LPG की सामान्य डिलीवरी लगभग 2.5 दिन में हो रही है और गैस की सप्लाई फिलहाल सुरक्षित है।

सरकार का कहना है कि भारत में LPG उत्पादन भी करीब 25% बढ़ाया गया है, लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से फिलहाल औद्योगिक और कमर्शियल ग्राहकों को गैस सप्लाई में कुछ सीमाएं हो सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख