return to news
  1. Transrail Lighting Shares: कंपनी को घरेलू मार्केट में मिले ₹2,350 करोड़ के नए ठेके, शेयरों पर दिखा असर

मार्केट न्यूज़

Transrail Lighting Shares: कंपनी को घरेलू मार्केट में मिले ₹2,350 करोड़ के नए ठेके, शेयरों पर दिखा असर

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड February 13, 2026, 13:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Transrail Lighting Shares: ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के शेयरों में आज कुछ तेजी देखने को मिली है। दरअसल ट्रांसरेल लाइटिंग कंपनी को घरेलू मार्केट में करोड़ों रुपये के नए ठेके मिले हैं, जिसका असर शेयरों पर देखने को मिल रहा है।

शेयर सूची

TRANSRAILL
--
ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड

ट्रांसरेल लाइटिंग को मिले करोड़ों रुपये के ऑर्डर, शेयरों में दिखी तेजी

Transrail Lighting Ltd. Share Price: ट्रांसरेल लाइटिंग को घरेलू बाजार में 2,350 करोड़ रुपये के नए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण से ठेके मिले हैं। ट्रांसरेल के शेयरों की बात करें तो दोपहर 1 बजे 2.5% से ज्यादा यानी कि करीब 14 रुपये की तेजी देखने को मिली, जिसके बाद ट्रांसरेल लाइटिंग के एक शेयर का दाम 559 रुपये के पार पहुंच गया। कंपनी ने आज को शेयर मार्केट को दी सूचना में बताया कि ये ठेके मुख्य रूप से घरेलू विद्युत पारेषण और वितरण क्षेत्र से जुड़े हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन नए ठेके के साथ वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कुल ऑर्डर इनफ्लो 7,980 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रणदीप नारंग ने कहा, ‘इन ठेकों में मुख्य रूप से 765 किलोवोल्ट पारेषण लाइन का निर्माण शामिल है। असैनिक कार्य और खंभों और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े ठेके भी बाजार में हमारी मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं। इससे वित्त वर्ष 2025-26 का कुल ऑर्डर इनफ्लो 7,980 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।’

क्या करती है कंपनी?

ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड (Transrail Lighting Limited) बिजली पारेषण और वितरण (Power Transmission & Distribution) सेक्टर में एक लीडिंग भारतीय EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कंपनी है। 2008 में स्थापित, यह कंपनी लैटिस टावर, कंडक्टर और मोनोपोल के निर्माण के साथ-साथ सबस्टेशन, रेलवे और आउटडोर लाइटिंग में टर्नकी सॉल्यूशन्स प्रदान करती है। यह कंपनी 58 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति के साथ ग्लोबल लेवल पर काम करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख