return to news
  1. Tipco Engineering IPO: 23 मार्च को खुलेगा इंडस्ट्रियल मशीनरी कंपनी का आईपीओ, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

मार्केट न्यूज़

Tipco Engineering IPO: 23 मार्च को खुलेगा इंडस्ट्रियल मशीनरी कंपनी का आईपीओ, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 17, 2026, 13:15 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Tipco Engineering India के IPO के तहत 48.49 करोड़ रुपये के 0.54 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 12.06 करोड़ रुपये के 0.14 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।

Tipco Engineering IPO

Tipco Engineering IPO: आईपीओ के लिए 84-89 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

इंडस्ट्रियल मशीनरी बनाने वाली कंपनी Tipco Engineering India अपना IPO लाने जा रही है। यह इश्यू 23 मार्च को खुलेगा और 25 मार्च को बंद होगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 61 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के लिए 84-89 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tipco Engineering India IPO का स्ट्रक्चर

Tipco Engineering India के आईपीओ के तहत 48.49 करोड़ रुपये के 0.54 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 12.06 करोड़ रुपये के 0.14 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।

लॉट साइज और जरूरी डेट्स

सब्सक्रिप्शन के बाद निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 27 मार्च, 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है। इसके अलावा लिस्टिंग की संभावित तारीख 1 अप्रैल 2026 तय की गई है। इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 1,600 शेयरों का है। रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम इसमें ₹2,84,800 (3200 शेयर) का निवेश करना होगा। इस आईपीओ के लिए Smart Horizon Capital Advisors बुक रनिंग लीड मैनेजर है और Maashitla Securities इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। कंपनी की मार्केट मेकर Shreni Shares है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

Tipco Engineering India नए इश्यू से मिलने वाली ₹30 करोड़ की रकम का इस्तेमाल कुछ कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा ₹7.66 करोड़ का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए किया जाएगा। बाकी बची रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए होगा। दिसंबर 2025 तक कंपनी का कुल बकाया सिक्योर्ड कर्ज ₹30.27 करोड़ था, जिससे पता चलता है कि इश्यू के बाद कंपनी के कर्ज-मुक्त होने की संभावना है।

Tipco Engineering India का बिजनेस

सितंबर 2021 में स्थापित Tipco Engineering एक ऐसी कंपनी है जो अलग-अलग इंडस्ट्री के लिए औद्योगिक मशीनें बनाती और सप्लाई करती है। ये कंपनी खास तौर पर पेंट और कोटिंग्स, केमिकल्स, प्रिंटिंग और पैकेजिंग, मेटल, कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर को अपनी मशीनें देती है।

कंपनी कई तरह की मशीनें बनाती है। इसमें Bead Mills शामिल हैं, जो अलग-अलग प्रकार के होते हैं जैसे बैच टाइप, लैब, हॉरिजॉन्टल, वर्टिकल, पिन टाइप, डिस्क टाइप और Dyno Mill। इसके अलावा Dispersers भी बनाए जाते हैं, जैसे हाई-स्पीड, ट्विन-शाफ्ट, ट्रिपल-शाफ्ट, वैक्यूम, प्लेटफॉर्म और फिक्स्ड टाइप। ये मशीनें मटेरियल को अच्छे से मिक्स और प्रोसेस करने के काम आती हैं।

Tipco Engineering India का फाइनेंशियल

विवरण (₹ करोड़ में)31 दिसम्बर 202531 मार्च 202531 मार्च 202431 मार्च 2023
कुल एसेट्स (Assets)114.55100.9665.7228.04
कुल आय (Total Income)86.25133.37101.3635.98
कर के बाद मुनाफा (PAT)13.1915.618.452.56
EBITDA20.8923.8512.143.47
नेट वर्थ (Net Worth)46.4133.2312.512.57
रिजर्व व सरप्लस31.0933.2112.502.56
कुल उधारी (Borrowing)37.5237.2325.688.42
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख