return to news
  1. Textile Stocks: Kitex Garments समेत कई शेयर उछले, टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिखा एक्शन

मार्केट न्यूज़

Textile Stocks: Kitex Garments समेत कई शेयर उछले, टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिखा एक्शन

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड February 23, 2026, 13:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

टेक्सटाइल सेक्टर में तेजी हर शेयर में नहीं दिखी। Gokaldas Exports में मुनाफावसूली देखने को मिली। यह शेयर 5 फीसदी गिरकर 763.1 रुपये पर आ गया। KPR Mill में भी मामूली गिरावट देखी गई। Alok Industries लगभग सपाट रहा और 0.07% की मामूली गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा।

शेयर सूची

Textile stocks

Textile stocks: निवेशक अभी भी सतर्क हैं और आगे की अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर साफ तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं।

Textile Stocks: भारतीय टेक्सटाइल स्टॉक्स में आज 23 फरवरी को 6 फीसदी तक की शानदार रैली दिख रही है। दरअसल US सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को रद्द कर दिया। इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर चिंता कम हुई और उन भारतीय कंपनियों को राहत मिली, जिनका बड़ा बिजनेस अमेरिका से जुड़ा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके चलते Kitex Garments का शेयर 5.5 फीसदी उछलकर 196.40 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। इसके अलावा Trident में 4 फीसदी और Welspun Living में 2 फीसदी की बढ़त है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला शुक्रवार को आया था। कोर्ट ने कहा कि “नेशनल इमरजेंसी कानून” के तहत लगाए गए ये टैरिफ सही नहीं थे। इन टैरिफ की वजह से डर था कि अमेरिका जैसे बड़े बाजार में भारतीय कपड़ा और होम टेक्सटाइल कंपनियों की लागत बढ़ेगी और मांग पर असर पड़ेगा। अमेरिका भारतीय टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स के लिए बहुत अहम बाजार है, इसलिए यह फैसला उनके लिए राहत भरा माना जा रहा है।

हालांकि, अनिश्चितता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। वीकेंड में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अस्थायी तौर पर 15% का नया टैरिफ बढ़ा सकते हैं। इससे बाजार में थोड़ी चिंता जरूर बनी रही, लेकिन शेयर बाजार ने फिलहाल कोर्ट के फैसले से मिली राहत पर ज्यादा ध्यान दिया।

इन शेयरों में मुनाफावसूली

टेक्सटाइल सेक्टर में तेजी हर शेयर में नहीं दिखी। Gokaldas Exports में मुनाफावसूली देखने को मिली। यह शेयर 5 फीसदी गिरकर 763.1 रुपये पर आ गया। KPR Mill में भी मामूली गिरावट देखी गई। Alok Industries लगभग सपाट रहा और 0.07% की मामूली गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा Arvind Ltd का शेयर 1.2% बढ़कर 372.15 रुपये पर पहुंचा। Page Industries में मामूली 0.34% की बढ़त रही और यह 32,850 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन को टैरिफ के मोर्चे पर झटका लगने से भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों को तात्कालिक राहत जरूर मिली है। लेकिन निवेशक अभी भी सतर्क हैं और आगे की अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर साफ तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख