return to news
  1. TCS Shares: जबर्दस्त Q4 नतीजों के बाद क्यों आज शेयरों में दिख रही गिरावट? यहां समझें

मार्केट न्यूज़

TCS Shares: जबर्दस्त Q4 नतीजों के बाद क्यों आज शेयरों में दिख रही गिरावट? यहां समझें

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड April 10, 2026, 10:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

TCS Shares: Q4 नतीजों के बाद इन्वेस्टर्स थोड़े सतर्क नजर आ रहे हैं। आज की बात करें तो टीसीएस के शेयरों में 2.81% यानी कि करीब 72-73 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयर सूची

TCS
--
TCS शेयर

आज क्यों टीसीएस के शेयरों में दिख रही गिरावट?

देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के चौथे क्वार्टर में नेट प्रॉफिट 12.22% बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये रहा। टीसीएस ने 9 अप्रैल को FY26 के आखिरी क्वार्टर के नतीजे घोषित किए और डिविडेंड का भी ऐलान किया, हालांकि आज शेयरों में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। Q4 नतीजों के बाद इन्वेस्टर्स थोड़े सतर्क नजर आ रहे हैं। आज की बात करें तो टीसीएस के शेयरों में 2.81% यानी कि करीब 72-73 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके बाद टीसीएस के शेयर 2,516 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे हैं। इसके प्रमुख कारणों में रेवेन्यू ग्रोथ में कमी, आईटी खर्च को लेकर अनिश्चितता और कंपनी के ग्रोथ आउटलुक पर विश्लेषकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे Q4 नतीजे?

इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के चौथे क्वार्टर (जनवरी-मार्च) में कंपनी ने 12,224 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.35% बढ़कर 49,210 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 48,553 करोड़ रुपये था। पूरे फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में हालांकि कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 23,460 घटकर 5.84 लाख रह गई। हालांकि, चौथे क्वार्टर में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 2,356 की बढ़ोतरी हुई।

इस दौरान बदलते प्रौद्योगिकी परिदृश्य के कारण कंपनी ने 12,000 नौकरियां घटाने का प्रोसेस शुरू किया था। 315 अरब डॉलर के भारतीय आईटी सेक्टर में टीसीएस FY 2025-26 के नतीजे घोषित करने वाली पहली कंपनी है। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नॉलिजी का विस्तार हुआ जिससे इस सेक्टर में रोजगार की प्रकृति को लेकर चिंताएं भी बढ़ीं जबकि यह सेक्टर अर्थव्यवस्था में उच्च गुणवत्ता वाली नौकरियां उपलब्ध कराता है।

क्या बोले कंपनी के CEO?

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 9.64% बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये हो गई जो जनवरी-मार्च, 2025 में 64,479 करोड़ रुपये थी। पूरे FY में कंपनी की परिचालन आय 4.58% बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपये रही। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक के. कृतिवासन ने कहा कि यह लगातार तीसरी तिमाही है जब कंपनी ने तिमाही आधार पर वृद्धि दर्ज की है और यह गति प्रमुख बाजारों और उद्योगों में व्यापक रूप से देखने को मिली। उन्होंने कहा, ‘हालांकि, वृहद आर्थिक चुनौतियां बनी हुई हैं लेकिन प्रौद्योगिकी निवेश के प्रति ग्राहकों का भरोसा कायम है। इससे भविष्य के अवसरों के लिए हमारी स्थिति मजबूत होती है।’

कंपनी ने Q4 के दौरान 12 अरब डॉलर के नए सौदे किए, जिनमें उत्तर अमेरिका से 5.4 अरब डॉलर और बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (बीएफएसआई) सेक्टर से 2.8 अरब डॉलर के सौदे शामिल हैं। कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश का प्रस्ताव किया है जिसके लिए वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी की ली जाएगी। कंपनी के शेयर गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स पर 1.09% बढ़कर 2,587.75 रुपये पर बंद हुए थे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख