return to news
  1. TCS Q2 Results: सितंबर तिमाही में 1.4% बढ़ा नेट प्रॉफिट, ₹11 के डिविडेंड का ऐलान

मार्केट न्यूज़

TCS Q2 Results: सितंबर तिमाही में 1.4% बढ़ा नेट प्रॉफिट, ₹11 के डिविडेंड का ऐलान

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 09, 2025, 16:36 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

TCS Q2 Results: कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 11 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी के शेयरों में आज 1.16 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 3061.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। TCS ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए।

शेयर सूची

TCS
--
TCS

TCS का रेवेन्यू वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में लगभग 2% सालाना बढ़ गया।

TCS Q2 Results: देश में IT सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने आज 09 अक्टूबर को FY26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.4 फीसदी बढ़ गया। कंपनी ने इस दौरान 12,075 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। FY25 की दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 11909 करोड़ रुपये था। हालांकि, पिछली जून तिमाही में ₹12760 करोड़ के मुकाबले TCS का शुद्ध लाभ 5.4% कम रहा। कंपनी के नतीजे बाजार के अनुमानों से थोड़े कमजोर रहे। TCS ने डिविडेंड का ऐलान भी किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

TCS का रेवेन्यू 2% उछला

कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में लगभग 2.4% सालाना वृद्धि के साथ 65,799 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में 64,259 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, पिछली जून तिमाही में 63437 करोड़ रुपये के मुकाबले TCS का रेवेन्यू 3.7 फीसदी बढ़ गया।

ऑपरेटिंग मार्जिन 70 बेसिस प्वॉइंट्स की वृद्धि के साथ 25.2 फीसदी हो गया, जबकि नेट मार्जिन बढ़कर 19.6 फीसदी हो गया। कंपनी के कंसोलिडेटेड स्टेटमेंट के अनुसार नेट इनकम 12904 करोड़ रुपये रही। ऑपरेशन से कैश फ्लो नेट इनकमट का 110 फीसदी रहा।

TCS का AI पर फोकस

टीसीएस ने कहा कि वह "दुनिया की सबसे बड़ी AI-आधारित टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।" कंपनी ने कई रणनीतिक निवेशों की घोषणा की, जिनमें भारत में 1 गीगावाट क्षमता वाला AI डेटासेंटर बनाने के लिए एक नई बिजनेस एंटिटी और सेल्सफोर्स-फोकस्ड फर्म ListEngage का अधिग्रहण शामिल है।

टीसीएस के सीईओ और एमडी के. कृतिवासन ने कहा, “हम दुनिया की सबसे बड़ी एआई-आधारित टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी बनने की दिशा में काम कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि कंपनी का नया एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट इसी लंबे समय की प्रतिबद्धता को दिखाता है। टीसीएस ने दुनिया का सबसे बड़ा “Ideate and Build with AI” हैकथॉन भी शुरू किया है, जिसमें 2.75 लाख कर्मचारी शामिल हैं। इसका उद्देश्य कंपनी में “AI-first” कल्चर को बढ़ावा देना है।

11 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 11 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है। इसके तहत शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 15 अक्टूबर तय की गई है। कंपनी के शेयरों में आज 1.16 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 3061.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। TCS ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए।

TCS ने फाइलिंग में बताया, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आज आयोजित बोर्ड बैठक में डायरेक्टर्स ने कंपनी के 1 रुपये मूल्य के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 11 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह मंगलवार, 4 नवंबर 2025 को कंपनी के उन इक्विटी शेयरधारकों को दिया जाएगा, जिनके नाम कंपनी के सदस्यों के रजिस्टर या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में बुधवार, 15 अक्टूबर, 2025 तक दर्ज हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख