return to news
  1. Tata Motors ने दक्षिण अफ्रीका में की फिर से एंट्री, लॉन्च किए हैरियर समेत 4 मॉडल

मार्केट न्यूज़

Tata Motors ने दक्षिण अफ्रीका में की फिर से एंट्री, लॉन्च किए हैरियर समेत 4 मॉडल

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 20, 2025, 17:05 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Tata Motors ने बयान में कहा कि यह रणनीतिक फिर से एंट्री दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी मोटर वाहन समूह मोटस होल्डिंग्स के साथ मजबूत गठबंधन पर आधारित है। TMPV के मैनेजिंग डायरेक्ट शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘ दक्षिण अफ्रीका में हमारी वापसी टाटा मोटर्स की ग्लोबल जर्नी में एक बड़ी उपलब्धि है।’’

Tata Motors

Tata Motors की सब्सिडियरी कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने देश में चार मॉडल पेश किए हैं।

Tata Motors: कार बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने दक्षिण अफ्रीकी पैसेंजर व्हीकल मार्केट में 6 साल बाद फिर से उतरने की घोषणा की। टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने देश में चार मॉडल हैरियर, कर्व, पंच और टियागो पेश किए हैं। कंपनी के शेयरों में आज 1.49 फीसदी की गिरावट रही और यह 689.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 2.54 लाख करोड़ रुपये है।

मुंबई की वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि यह रणनीतिक फिर से एंट्री दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी मोटर वाहन समूह मोटस होल्डिंग्स के साथ मजबूत गठबंधन पर आधारित है। TMPV के मैनेजिंग डायरेक्ट शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘ दक्षिण अफ्रीका में हमारी वापसी टाटा मोटर्स की ग्लोबल जर्नी में एक बड़ी उपलब्धि है।’’

उन्होंने कहा कि मोटस को पसंदीदा पार्टनर के रूप में देखते हुए कंपनी को एक बेहतर स्वामित्व अनुभव प्रदान करने का भरोसा है, जो दक्षिण अफ्रीकी उपभोक्ताओं के साथ मेल खाता है। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था में सार्थक योगदान देता है।

TMPV 40 डीलरशिप के देश भर में नेटवर्क के माध्यम से काम करेगा जिसे 2026 तक 60 तक पहुंचाने की योजना है। इससे पूरे दक्षिण अफ्रीका में व्यापक पहुंच और मजबूत कस्टमर एक्सपीरियंस सुनिश्चित होगा। टाटा अपनी Nexon और Sierra एसयूवी को दक्षिण अफ्रीका में लाने की योजना बना रही है।

टाटा मोटर्स के शेयर पिछले लंबे समय से दबाव में हैं। इसका 52-वीक हाई 1142 रुपये है, जिसे उसने करीब एक साल पहले यानी 29 अगस्त 2024 को छू लिया था। हालांकि, अब यह टूटकर 689.65 रुपये प्रति शेयर पर आ गया है। इसका 52-वीक लो 542.55 रुपये है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख