मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड March 12, 2025, 14:00 IST
सारांश
Tata Motors के शेयर लंबे समय से दबाव में हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में दो फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक 32 फीसदी टूट चुका है। इस साल अब तक इसमें 11 फीसदी की गिरावट देखी गई है। पिछले एक साल में इसने 34 फीसदी का नुकसान कराया है।
शेयर सूची
Tata Motors के शेयरों का 52-वीक हाई 1,179.05 रुपये और 52-वीक लो 606.20 रुपये है।
टाटा मोटर्स के शेयरों का 52-वीक हाई 1,179.05 रुपये और 52-वीक लो 606.20 रुपये है। यह शेयर आज की तेजी के बावजूद अपने 52-वीक हाई से करीब 43 फीसदी नीचे है।
टाटा मोटर्स के CFO ने मंगलवार को एनालिस्ट मीट आयोजित की, जिसमें उन्होंने जगुआर लैंड रोवर (JLR) को लेकर पॉजिटिव बयान दिए। उन्होंने इस दौरान कंपनी के आगे की राह पर पॉजिटिव टिप्पणियां की, जिसके बाद आज शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज इसके शेयरों में दो दिन की गिरावट का सिलसिला टूट गया।
टाटा मोटर्स के CFO ने भरोसा दिलाया कि JLR चौथी तिमाही के 10% के EBIT मार्जिन गाइडेंस को पूरा करेगा और वित्तीय वर्ष के अंत तक नेट डेट फ्री भी हो जाएगा। CFO ने यह भी कहा कि अमेरिकी बाजार में लगातार अच्छा प्रदर्शन हो रहा है, जबकि टाटा मोटर्स JLR के माध्यम से चीन में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
CFO ने कहा कि यूरोपियन यूनियन में डिमांड उम्मीद से कम चैलेंजिंग है और बाजार के रूप में ब्रिटेन में भी सुधार हो रहा है। भारत में JLR और कमर्शियल व्हीकल के बिजनेस का प्रीमियमाइजेशन अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है, हालांकि पैसेंजर व्हीकल में सुधार की जरूरत है। डोमेस्टिक CV बिजनेस में मार्जिन में सुधार लक्ष्य के मुताबिक बना हुआ है। स्मॉल CV सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा।
Tata Motors के शेयर लंबे समय से दबाव में हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में दो फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक 32 फीसदी टूट चुका है। इस साल अब तक इसमें 11 फीसदी की गिरावट देखी गई है। पिछले एक साल में इसने 34 फीसदी का नुकसान कराया है। हालांकि, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 640 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख