मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड October 07, 2025, 15:11 IST
सारांश
Tata Capital की वैल्यूएशन अपर प्राइस बैंड पर करीब ₹1.38 लाख करोड़ आंकी गई है। दूसरी ओर, LG Electronics India की वैल्यूएशन लगभग ₹77,400 करोड़ है। इसका मतलब है कि Tata Capital की मार्केट वैल्यू LG Electronics से लगभग दोगुनी है।

Tata Capital vs LG Electronics IPO: Tata Capital का IPO न सिर्फ साइज में बड़ा है बल्कि इसका मकसद कंपनी की पूंजी बढ़ाना भी है।
यहां हमने इन दोनों IPOs की तुलना करते हुए पूरी जानकारी दी है। अगर आप इन्हें लेकर कनफ्यूज में हैं और तय नहीं कर पा रहे हैं कि किसमें निवेश करना फायदे का सौदा होगा, तो यहां दी गई जानकारी आपकी मदद कर सकती है।
कुल मिलाकर, Tata Capital का IPO न सिर्फ साइज में बड़ा है बल्कि इसका मकसद कंपनी की पूंजी बढ़ाना भी है, जिससे इसके बिजनेस को सीधा फायदा होगा। दूसरी ओर, LG Electronics India का IPO सिर्फ शेयर बेचने के लिए है, इसलिए कंपनी को इससे कोई फंड नहीं मिलेगा।
Tata Capital की वैल्यूएशन अपर प्राइस बैंड पर करीब ₹1.38 लाख करोड़ आंकी गई है। दूसरी ओर, LG Electronics India की वैल्यूएशन लगभग ₹77,400 करोड़ है। इसका मतलब है कि Tata Capital की मार्केट वैल्यू LG Electronics से लगभग दोगुनी है।
टाटा कैपिटल का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक 0.62 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 0.60 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 0.63 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 0.61 गुना सब्सक्राइब हो गया है। एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 1.78 गुना भरा है।
LG Electronics India की बात करें तो यह इश्यू पहले दिन अब तक 0.69 गुना भर गया है। इसके तहत QIBs का हिस्सा 0.09 गुना, NIIs का हिस्सा 1.56 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 0.65 गुना और एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 1.55 गुना सब्सक्राइब हो गया है।
इस तरह LG Electronics India का आईपीओ आज ही खुलने के बावजूद सब्सक्रिप्शन के मोर्चे पर टाटा कैपिटल से थोड़ा आगे है। रिटेल निवेशकों के पोर्शन की बात करें तो यहां भी LG Electronics को मामूली बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, अभी सब्सक्रिप्शन के लिए काफी समय बचा हुआ है।
Tata Capital के शेयर 13 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होंगे, जबकि LG Electronics India के शेयर 14 अक्टूबर को NSE और BSE पर डेब्यू करेंगे।
टाटा कैपिटल के IPO को ग्रे मार्केट में निवेशकों की कमजोर प्रतिक्रिया मिल रही है। Investorgain.com और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इश्यू आज 1.99 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ LG Electronics India के आईपीओ को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में आज 27.19 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस तरह GMP के मोर्चे पर भी LG Electronics India को बढ़त मिलती दिख रही है।
ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) किसी आईपीओ को लेकर बाजार की भावना (sentiment) का एक अनौपचारिक संकेत है। इसे स्टॉक एक्सचेंज या SEBI द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाता। Upstox न तो ग्रे मार्केट ट्रेडिंग को समर्थन देता है और न ही उसे प्रोत्साहित करता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे खुद अच्छी तरह से रिसर्च करें या किसी एक्सपर्ट से सलाह लें, और तभी कोई निवेश निर्णय लें।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
What Is the Face Value of a Share?
What is Free Float Market Capitalisation? Meaning & Formula
What Is RBI MPC? Meaning, Members, Functions & Role
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs