return to news
  1. Tata Capital IPO: अक्टूबर में आ सकता है ₹17000 करोड़ का मेगा आईपीओ, समझिए कंपनी का पूरा प्लान

मार्केट न्यूज़

Tata Capital IPO: अक्टूबर में आ सकता है ₹17000 करोड़ का मेगा आईपीओ, समझिए कंपनी का पूरा प्लान

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 11, 2025, 17:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Tata Capital अपने IPO के जरिये 18 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 2 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाने की उम्मीद कर रही है। यह अप्रैल में टाटा कैपिटल द्वारा गोपनीय आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए जाने के समय बताए गए 11 अरब डॉलर के मूल्यांकन से काफी ज्यादा है।

ipo

नवंबर, 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज के बाद यह हाल के वर्षों में टाटा ग्रुप की दूसरी पब्लिक लिस्टिंग होगी।

Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल का आईपीओ अक्टूबर के पहले पखवाड़े में आ सकता है। इस मेगा आईपीओ का इश्यू साइज दो अरब डॉलर (17000 करोड़ रुपये से अधिक) होने की उम्मीद है। कंपनी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए समयसीमा बढ़ाए जाने की मंजूरी मिली है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। इससे पहले, इस NBFC को शेयर बाजारों में लिस्ट होने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था।

टाटा कैपिटल अपने आईपीओ के जरिये 18 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 2 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाने की उम्मीद कर रही है। यह अप्रैल में टाटा कैपिटल द्वारा गोपनीय आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए जाने के समय बताए गए 11 अरब डॉलर के मूल्यांकन से काफी ज्यादा है।

Tata Capital का इश्यू होगा देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO

हुंडई मोटर के अक्टूबर 2024 में 3.3 अरब डॉलर (27,870 करोड़ रुपये) के आईपीओ के बाद टाटा कैपिटल का यह आईपीओ देश में सबसे बड़ा होगा। मामले से जुड़े लोगों ने पीटीआई को बताया, ‘‘हालांकि, आरबीआई ने 30 सितंबर की समयसीमा दी थी, लेकिन उसने प्रक्रिया संबंधित कारणों से इसे बढ़ाने की अनुमति दी है।’’

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार बड़े आईपीओ में अक्सर इस तरह के विस्तार देखने को मिलते हैं। उदाहरण के लिए, NSDL के 4000 करोड़ रुपये के आईपीओ को जुलाई में खुलने से पहले सेबी ने चार महीने से ज्यादा का विस्तार दिया था।

अगस्त में दाखिल किए गए अपडेटेड ‘रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस’ के अनुसार आईपीओ में 21 करोड़ इक्विटी शेयरों तक का नया इश्यू और 26.58 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा। इससे कुल आईपीओ 47.58 करोड़ शेयर का होगा।

प्रमोटर टाटा संस 23 करोड़ शेयर का विनिवेश करेगी, जबकि इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IFC) 3.58 करोड़ शेयरों तक की बिक्री करेगी। वर्तमान में, टाटा कैपिटल में टाटा संस की 88.6 फीसदी हिस्सेदारी है। IFC की 1.8 फीसदी हिस्सेदारी है।

Tata Capital कहां करेगी फंड का इस्तेमाल?

टाटा कैपिटल के आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी की भविष्य की कैपिटल रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने के लिए किया जाएगा, जिसमें आगे उधार देना भी शामिल है। इसके अलावा, नए इश्यू से प्राप्त राशि का एक हिस्सा ऑफर खर्चों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाना है। सफल होने पर यह आईपीओ भारत के वित्तीय क्षेत्र का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बन जाएगा।

नवंबर, 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज के बाद यह हाल के वर्षों में टाटा ग्रुप की दूसरी पब्लिक लिस्टिंग भी होगी। यह आईपीओ अपर लेयर NBFC के लिए RBI की लिस्टिंग अनिवार्यता के तहत लाया जा रहा है। इसके अनुसार उन्हें वर्गीकरण के तीन वर्षों के भीतर लिस्ट होना जरूरी है। टाटा कैपिटल को सितंबर, 2022 में अपर लेयर NBFC के रूप में नामित किया गया था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।