return to news
  1. टैरिफ की टेंशन, महंगाई के आंकड़े और Q1 नतीजे... शेयर मार्केट पर इन फैक्टर्स का दिखेगा असर

मार्केट न्यूज़

टैरिफ की टेंशन, महंगाई के आंकड़े और Q1 नतीजे... शेयर मार्केट पर इन फैक्टर्स का दिखेगा असर

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 11, 2025, 07:48 IST

सारांश

सप्ताह में मुद्रास्फीति के आंकड़े, व्यापार से जुड़े घटनाक्रम, कंपनियों के FY26 की पहली तिमाही के नतीजे और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की गतिविधियां शामिल हैं। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा ग्लोबल मार्केट के रुझान भी कारोबारी धारणा को प्रभावित करेंगे।

शेयर मार्केट

शेयर मार्केट पर पड़ेगा किन फैक्टर्स का असर?

11 अगस्त यानी की आज से शुरू हो रहे सप्ताह में स्थानीय शेयर मार्केट की दिशा तय करने में कुछ फैक्टर्स बहुत अहम साबित होने वाले हैं। इसमें सप्ताह में मुद्रास्फीति के आंकड़े, व्यापार से जुड़े घटनाक्रम, कंपनियों के FY26 की पहली तिमाही के नतीजे और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की गतिविधियां शामिल हैं। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा ग्लोबल मार्केट के रुझान भी कारोबारी धारणा को प्रभावित करेंगे। शुक्रवार यानी 15 अगस्त को शेयर मार्केट स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
कौन-कौन सी बड़ी कंपनियां जारी करेंगी Q1 नतीजे?

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘इस सप्ताह सभी की नजर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों, भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों से जुड़े घटनाक्रमों पर रहेगी। अब तिमाही नतीजों का सीजन खत्म होने वाला है। सप्ताह के दौरान अशोक लेलैंड, ओएनजीसी, आईओसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल और अन्य कंपनियों के नतीजे आएंगे, जिससे शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 742.12 पॉइंट्स या 0.92% और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 202.05 पॉइंट्स या 0.82% नीचे आया। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘इस सप्ताह व्यापार वार्ता, व्यापक आर्थिक आंकड़े, तिमाही नतीजे और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का फ्लो मार्केट को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’

अमेरिका और भारत के मुद्रास्फीति आंकड़े कब आएंगे?

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका से कोई घटनाक्रम मार्केट को प्रभावित करेगा। मीणा ने कहा, ‘भारत, अमेरिका और चीन इस सप्ताह महत्वपूर्ण आंकड़े जारी करेंगे। ऊंचे टैरिफ की वजह से 12 अगस्त को आने वाला अमेरिका का मुद्रास्फीति का आंकड़ा काफी महत्व रखता है। भारत के मुद्रास्फीति के आंकड़े भी उसी दिन जारी होंगे।’ उन्होंने कहा कि पहली तिमाही का नतीजों का सीजन लगभग खत्म होने की ओर है, लेकिन कुछ कंपनियों ने अभी तक अपने नतीजे घोषित नहीं किए हैं। विदेशी निवेशकों ने इस महीने अबतक भारतीय शेयर मार्केट से लगभग 18,000 करोड़ रुपये निकाले हैं।

कब शेयर मार्केट में दिखेगी रफ्तार?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रमुख-संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘तिमाही नतीजों का सीजन अब खत्म हो रहा है, जिससे शेयर-विशिष्ट गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, हमारा मानना है कि टैरिफ के मोर्चे पर स्पष्टता आने तक शेयर मार्केट में कमजोरी की स्थिति रहेगी। इस अस्थिर माहौल में, निवेशक घरेलू मोर्चे की गतिविधियों पर फोकस करेंगे।’

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories