मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड July 30, 2025, 10:25 IST
सारांश
Takyon Networks की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। यह कंपनी आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज में एक्सपर्ट है। कंपनी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम इंटीग्रेशन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, निगरानी और सुरक्षा, नेटवर्क सुरक्षा, पावर कंडीशनिंग और कस्टमाइज्ड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस जैसी कई सेवाएं देती है।

Takyon Networks, Mehul Colours और B.D.Industries में सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 4 अगस्त को किया जाना है।
आज 30 जुलाई को SME सेगमेंट से कुल 3 IPOs खुलने वाले हैं। इनमें Takyon Networks, Mehul Colours और B.D.Industries का पब्लिक इश्यू शामिल है। इन तीनों आईपीओ में एक अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 4 अगस्त को किया जाना है। वहीं, सभी आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर एक अगस्त को होनी है।
| डिटेल | Takyon Networks IPO | Mehul Colours IPO | B.D.Industries IPO |
|---|---|---|---|
| IPO डेट्स | 30 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 | 30 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 | 30 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर | ₹10 प्रति शेयर | ₹10 प्रति शेयर |
| इश्यू मूल्य बैंड | ₹51 से ₹54 प्रति शेयर | ₹68 से ₹72 प्रति शेयर | ₹102 से ₹108 प्रति शेयर |
| लॉट साइज | 2,000 शेयर | 1,600 शेयर | 1,200 शेयर |
| सेल टाइप | फ्रेश कैपिटल | फ्रेश कैपिटल | फ्रेश कैपिटल |
| कुल इश्यू साइज | 37,92,000 शेयर (₹20.48 करोड़) | 30,08,000 शेयर (₹21.66 करोड़) | 42,00,000 शेयर (₹45.36 करोड़) |
| मार्केट मेकर के लिए रिजर्व | 1,92,000 शेयर (₹1.04 करोड़) | 1,52,000 शेयर (₹1.09 करोड़) | 2,16,000 शेयर (₹2.33 करोड़) |
| पब्लिक के लिए नेट ऑफर | 36,00,000 शेयर (₹19.44 करोड़) | 28,56,000 शेयर (₹20.56 करोड़) | 39,84,000 शेयर (₹43.03 करोड़) |
| लिस्टिंग | बीएसई एसएमई | बीएसई एसएमई | बीएसई एसएमई |
| विवरण | Takyon Networks IPO | Mehul Colours IPO | B.D.Industries IPO |
|---|---|---|---|
| शेयर अलॉटमेंट | सोम, 4 अगस्त 2025 | सोम, 4 अगस्त 2025 | सोम, 4 अगस्त 2025 |
| रिफंड की शुरुआत | मंगल, 5 अगस्त 2025 | मंगल, 5 अगस्त 2025 | मंगल, 5 अगस्त 2025 |
| शेयर डिमैट में जमा | मंगल, 5 अगस्त 2025 | मंगल, 5 अगस्त 2025 | मंगल, 5 अगस्त 2025 |
| संभावित लिस्टिंग डेट | बुध, 6 अगस्त 2025 | बुध, 6 अगस्त 2025 | बुध, 6 अगस्त 2025 |
टैक्यॉन नेटवर्क्स लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। यह कंपनी आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज में एक्सपर्ट है। कंपनी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम इंटीग्रेशन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, निगरानी और सुरक्षा, नेटवर्क सुरक्षा, पावर कंडीशनिंग और कस्टमाइज्ड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस जैसी कई सेवाएं देती है। टैक्यॉन नेटवर्क्स ने अपने काम को दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों तक फैलाया है और इसके ग्राहक कई क्षेत्रों से आते हैं, जिनमें सरकारी विभाग, शिक्षा, बैंकिंग, रेलवे, रक्षा, टेलीकॉम, स्वास्थ्य, होटल, मैन्युफैक्चरिंग, मीडिया और कॉर्पोरेट संस्थान शामिल हैं।
मेहुल कलर्स एंड मास्टरबैचेस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 1995 में हुई थी। यह कंपनी मास्टरबैचेस के निर्माण और निर्यात में लगी हुई है। मास्टरबैचेस प्लास्टिक, रबर और इलास्टोमर के निर्माण में रंग और गुण जोड़ने वाले विशेष पदार्थ होते हैं। कंपनी सफेद, काले, रंगीन और एडिटिव मास्टरबैचेस की एक विस्तृत श्रृंखला बनाती है। इसके दो उत्पादन संयंत्र मुंबई के वसई ईस्ट स्थित तुंगरेश्वर इंडस्ट्रियल एस्टेट में हैं।
बी. डी. इंडस्ट्रीज़ (पुणे) लिमिटेड की स्थापना 1984 में हुई थी। यह कंपनी रोटेशनल मोल्डेड प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी ऑफ-रोड वाहनों के लिए प्लास्टिक फ्यूल टैंक, यूरिया टैंक, फेंडर, हाइड्रोलिक टैंक, एयर डक्ट, मडगार्ड, कैबिन की छतें और सुरक्षा, स्वास्थ्य और समुद्री क्षेत्रों के लिए उपयोगी अन्य उत्पाद बनाती है। बी. डी. इंडस्ट्रीज की उत्पादन इकाइयां पुणे, देवास और होशियारपुर में स्थित हैं, और तेलंगाना के जहीराबाद में चौथा प्लांट निर्माणाधीन है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
Ex-Dividend Date vs Record Date
What is the Nifty Construction Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Difference Between REITs and InvITs
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs