return to news
  1. लिस्टिंग के बाद पहली बार Swiggy क्यों हुआ एकदम से धड़ाम, Zomato के Q3 रिजल्ट से कैसे बदला खेल

मार्केट न्यूज़

लिस्टिंग के बाद पहली बार Swiggy क्यों हुआ एकदम से धड़ाम, Zomato के Q3 रिजल्ट से कैसे बदला खेल

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 21, 2025, 21:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

फूड डिलीवरी एग्रीगेटर Swiggy के शेयर 13 नवंबर 2024 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्ट हुए थे, उसके बाद आज का दिन उसके लिए किसी झटके से कम नहीं था। Swiggy के शेयर गिरे, लेकिन इसका खास कनेक्शन Zomato से भी है।

शेयर सूची

20 जनवरी से ही Zomato के शेयरों में गिरावट देखने को मिली

20 जनवरी से ही Zomato के शेयरों में गिरावट देखने को मिली

Swiggy के लिए 21 जनवरी का दिन काफी खराब रहा। फूड डिलीवरी एग्रीगेटर Swiggy, जिसने अपना आईपीओ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था, उसे आज काफी ज्यादा नुकसान देखने को मिला। Swiggy में पैसा लगाने वाले इन्वेस्टर्स के बीच भी थोड़ी घबराहट देखने को मिली। दरअसल Swiggy के शेयर गिरने का एक जो सबसे बड़ा कारणा माना जा रहा है, वह है उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी Zomato के Q3 रिजल्ट्स। दरअसल Zomato ने 20 जनवरी को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स घोषित किए। कंपनी की आमदनी में तो 64% उछाल था, लेकिन नेट प्रॉफिट 57% गिर गया था, जिससे इन्वेस्टर्स में काफी बेचैनी दगेखने को मिली। Zomato के तीसरे तिमाही रिजल्ट का असर उसके शेयरों पर 21 जनवरी को देखने को मिला। चलिए पहले नजर डालते हैं Swiggy के शेयरों के आज के प्रदर्शन पर।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Swiggy के शेयर 20 जनवरी को 479.20 रुपये पर बंद हुए थे, इसके बाद 21 जनवरी को सुबह से ही Swiggy के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिली। इतना ही नहीं लिस्टिंग के बाद आज पहली बार Swiggy के शेयर अपने ऑलटाइम लो पर पहुंच गए और एक समय यह 427.05 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे, हालांकि दिन खत्म होते-होते तक Swiggy के शेयरों में कुछ सुधार देखने को मिला। दिन में करीब 11 बजे 427.05 का ऑलटाइम लो देखने के बाद Swiggy के शेयरों में कुछ सुधार दिखा और यह 440 से ऊपर पर ट्रेड हो रहे थे। Swiggy की बात करें तो 8.09% नुकसान के साथ आज उसके शेयर 440.40 रुपये पर क्लोज हुए।

कैसा रहा Zomato का Q3 रिजल्ट

Zomato का नेट प्रॉफिट अक्टूबर से दिसंबर के क्वार्टर में 57.2% की गिरावट के साथ 59 करोड़ रुपये पर आ गया। जिसके बाद 20 जनवरी से ही Zomato के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। Zomato के शेयर 20 जनवरी को 239.75 रुपये पर क्लोज हुए थे, लेकिन 21 जनवरी को उनकी स्थिति और ज्यादा खराब दिखी। 21 जनवरी को Zomato के शेयर 223 रुपये प्रति शेयर पर खुले और 207.80 के लो को छुआ। इस तरह से आज Zomato के शेयरों में करीब 10% गिरावट देखने को मिली। Zomato के शेयर आज 214.55 रुपये पर क्लोज हुए और इस तरह से आज 10.51% की गिरावट देखने को मिली।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख