return to news
  1. सुजलॉन ने मैनेजमेंट में किए अहम बदलाव, शेयरों में दिखी हलचल, यहां चेक करें डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

सुजलॉन ने मैनेजमेंट में किए अहम बदलाव, शेयरों में दिखी हलचल, यहां चेक करें डीटेल्स

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड February 24, 2026, 15:57 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सुजलॉन के शेयरों की अगर बात करें तो पिछले एक सप्ताह में इसमें 3.88% यानी कि 1.79 रुपये की गिरावट देखने को मिली, वहीं एक महीने में शेयर 2.63% यानी कि 1.20 रुपये तक गिरे। एक साल में सुजलॉन के शेयरों में 14.33% यानी कि 7.42 रुपये की गिरावट देखी गई है।

शेयर सूची

SUZLON-RE
--
सुजलॉन

सुजलॉन के शेयरों में क्यों है हलचल?

रिन्यूएबल एनर्जी सल्यूशन्स प्रोवाइडर सुजलॉन ने अजय कपूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Chief Executive Officer) (ग्रुप CEO) नियुक्त करने का ऐलान मंगलवार को कर दिया। कंपनी ने जे पी चलसानी को नवगठित ‘ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल’ में प्रमोट भी किया है। सुजलॉन के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुजलॉन के शेयर .23% यानी कि 10 पैसा प्रति शेयर बढ़कर 44.35 रुपये पर आ गए। बयान के अनुसार, सुजलॉन 2.0 दृष्टिकोण के अनुरूप, सुजलॉन ने रणनीतिक दिशा को आगे बढ़ाने के लिए ‘ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल’ (जीईसी) का गठन किया है और पूरे ग्रुप में विस्तार और व्यावसायिक रूपांतरण को गति देने के लिए अजय कपूर को ग्रुप सीईओ नियुक्त किया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसमें कहा गया कि जीईसी में जे पी चलसानी समूचे ग्रुप की प्रमुख रणनीतिक पहलों को आकार देने और आगे बढ़ाने में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक और कार्यकारी वाइस चेयरमैन के साथ मिलकर काम करेंगे। जे पी चलसानी प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (केएमपी) के रूप में नामित रहेंगे और चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के अधीन काम करेंगे। वहीं अजय कपूर ग्रुप में बदलाव को आगे बढ़ाएंगे, उसके बिजनेसों का विस्तार करेंगे और संगठन को उसके अगले विकास चरण के लिए तैयार करेंगे।

अजय, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विनोद तांती के अंडर काम करेंगे। सुजलॉन ग्रुप के कार्यकारी वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा, ‘हम वृद्धि के अगले अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं और आज सुजलॉन एक अद्भुत मोड़ पर खड़ा है।’ सुजलॉन के शेयरों की अगर बात करें तो पिछले एक सप्ताह में इसमें 3.88% यानी कि 1.79 रुपये की गिरावट देखने को मिली, वहीं एक महीने में शेयर 2.63% यानी कि 1.20 रुपये तक गिरे। एक साल में सुजलॉन के शेयरों में 14.33% यानी कि 7.42 रुपये की गिरावट देखी गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख